10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवार कलेक्शन एजेंट से 8.18 लाख रुपए लूटे

कार में सवार लुटेरों ने छीना बैग
less than 1 minute read
Google source verification
Bike Rider Collection Agent Looted 8.18 Lakhs

hemant puri

जोधपुर.

एम्स के सामने बासनी इंडस्ट्रियल एरिया की गली नम्बर आठ में सोमवार रात पौने आठ बजे बाइक सवार कलेक्शन एजेंट से कार में सवार चार बदमाशों ने 8 लाख 18 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया।

बदमाशों ने कार की खिडक़ी से बैग छीना तो बाइक सवार कलेक्शन एजेंट बैग को पकड़े रखने के चक्कर में रोड पर करीब 50 फीट तक घिसटता रहा।

बैग की स्ट्रिप टूटने पर बदमाश बैग के साथ कार में फरार हो गए। कलेक्शन एजेंट ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी अमेजॉन में काम करता है। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर कार सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को मामले की आरंभिक जांच में कुछ बातों पर संदेह होने पर वह शिकायतकर्ता व अन्य लोगों से पूछताछ में लगी रही।
बासनी पुलिस के अनुसार राइकाबाग में पुरानी पुलिस लाइन के पास रहने वाले हेमंत पुरी पुत्र रामपुरी रुपयों का कलेक्शन कर कम्पनी के बैंक अकाउंट में रुपए जमा कराता है। सोमवार रात 7 बजकर 45 मिनट पर वह कलेक्शन बाइक पर एम्स के चार नम्बर गेट के सामने बासनी इंडस्ट्रियल एरिया की आठ नम्बर गली से निकल रहा था।

इस दौरान गली में एक कार उसके साथ चलने लगी। कार में सवार बदमाशों में से एक ने कार की खिडक़ी से बैग छीनने का प्रयास किया तो एजेंट अंसतुलित होकर बाइक से गिर गया। लेकिन उसने बैग की स्ट्रिप नहीं छोड़ी और करीब 50 फीट तक रोड पर घिसटता रहा।

स्ट्रिप टूटने पर बदमाश बेग के साथ कार में फरार हो गए। पुलिस ने लूट की सूचना मिलते ही देर रात शहर में नाकाबंदी करवा बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।