11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मृत्यु

अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मृत्यु
less than 1 minute read
Google source verification
अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मृत्यु

अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मृत्यु

अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मृत्यु
जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत गोकुजी की प्याऊ के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की चपेट से मोटरसाइकिल सवार एक हेड कांस्टेबल की मृत्यु हो गई। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता नहीं लग पाया। पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार मण्डोर थाने के पीछे निवासी पूनमचंद छीपा यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। वर्तमान में मण्डोर रोड स्थित पीटीएस में रिफ्रेशर कोर्स कर रहे थे। वो रात को कोर्स के बाद मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। गोकुलजी की प्याऊ से मण्डोर थाना जाने वाली रोड पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हेड कांस्टेबल नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचित कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया।