10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे की पूर्ति के लिए रैकी कर चुराई बाइक, तीन गिरफ्तार

- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ में आए आरोपी
less than 1 minute read
Google source verification
नशे की पूर्ति के लिए रैकी कर चुराई बाइक, तीन गिरफ्तार

नशे की पूर्ति के लिए रैकी कर चुराई बाइक, तीन गिरफ्तार

जोधपुर.
सदर बाजार थाना पुलिस ने दफ्तरियों का बास स्थित मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को शनिवार को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि दफ्तरियों का बास निवासी ऋषिराजसिंह की मोटरसाइकिल 24 अगस्त की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। दूसरे दिन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की गई। एएसआइ फूलाराम, हेड कांस्टेबल रोहिताश, कांस्टेबल राजेन्द्र व लाधूराम ने तलाश के बाद कायलाना रोड पर घूम रहे ओलम्पिक के पीछे निवासी विजेन्द्र पण्डित उर्फ महाराज पुत्र महेन्द्र वाल्मिकी, सूरसागर में कुत्तों का बाड़ा के पास निवासी कानाराम उर्फ कानो पुत्र भंवरलाल भील व पंचूड़ी पुत्र सुदेश वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे के आदी है। इसकी पूर्ति के लिए रैकी करने के बाद मोटरसाइकिल चुराते हैं और सस्ते दामों पर बेच देते हैं।