10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजफैड – तुलाई केन्द्र का निरीक्षण, मापन यंत्रों की जांच

बिलाड़ा (जोधपुर). सरकारी समर्थन मूल्यों पर राजफैड द्वारा खरीदे जा रहे मूंग की कार्य पद्धति का महाप्रबंधक व प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
Google source verification
Bilara : Inspection of Weighing center

राजफैड - तुलाई केन्द्र का निरीक्षण, मापन यंत्रों की जांच

बिलाड़ा (जोधपुर). सरकारी समर्थन मूल्यों पर राजफैड द्वारा खरीदे जा रहे मूंग की कार्य पद्धति का महाप्रबंधक व प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि उपज मंडी में तुलाई केंद्र पर कांटे- बांट एवं उनकी गुणवत्ता मापने के यंत्रों को जांचा तथा किसानों से रूबरू होकर तुलाई के दौरान आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली।


को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के माध्यम से यहां कृषि उपज मंडी परिसर में नेफेड एवं राजफै ड के लिए सरकारी समर्थित मूल्य पर मूंग की तुलाई की जा रही है।

राजफैड ने मंगलवार को 100 किसानों के मूंग तुलाई के लिए टोकन जारी कर दिए ,जिस पर कार्यकारी अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने स्वयं किसानों के साथ खड़े रह मूंग की गुणवत्ता जांचने ,उनकी तुलाई करवाने एवं तुलाई पश्चात किसानों को दी जाने वाली पावती दिलवाने में सहयोग किया।


कांटा -बाट और बैग वजन जांचा
राजफै ड महाप्रबंधक (वाणिज्य ) संजय पाठक व प्रबंध निदेशक सुषमा अरोड़ा ने मूंग तुलाई एवं मूंग भरे जाने वाले बैगों को अलग से तुलवाया, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की गुणवत्ता जांची, कंप्यूटर सिस्टम , किसानों से प्राप्त दस्तावेजों, बैंक खाता संख्या आदि राजफैड को भेजने की कार्यपद्धति को बारीकी से जांचा।


अब आठ बजे से शुरू होगी तुलाई
राजफै ड अब साठ से सौ तक की संख्या में किसानों के मूंग तुलाई के लिए टोकन जारी करेगी, इसके लिए अब प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से मूंग तुलाई शुरू हो जाएगी तथा आवश्यकता पडऩे पर तुलाई के कांटों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। अब तक मूंग तुलाई से स्थानीय वेयर हाउस के गोदाम भर चुके हैं तथा ट्रांसपोर्ट साधन बढ़ाकर अन्यत्र सोजत रोड एवं पीपाड़ शहर के सरकारी गोदामों में यहां से मूंग पहुंचाया जा रहा है।