
बिना गुरु यशराज ने बनाई फिंगर स्टाइल गिटार में यूनिक पहचान
जोधपुर। MUSIC के प्रति उसका जुनून ऐसा कि दिन में कई घंटे तक रियाज करता। कोई गुरु नहीं फिर भी वह प्रेक्टिस कर फिंगर स्टाइल गिटार में महारथ हासिल कर चुका है। अब जोधपुर ही नहीं पूरे देश में शो करता है। यह कहानी है 21 साल के यशराज सिंह की। यशराज न सिर्फ फिंगर स्टाइल गिटार बजाता है, बल्कि वह Acoustic गिटार के साथ इलेक्टि्रक गिटार में भी निपुण है। यशराज पिछले पांच-छह साल से अपने घर पर ही इस विधा में एक्सपर्ट हुआ है। वह सोलो परफार्मेंस करता है और इलेक्ट्रिक गिटार में लीड गिटार के साथ-साथ वेस्टर्न, रॉक,पॉप, हैवी मेटल और हिन्दी म्यूज़िक की धुनों को भी बजा कर समां बांध देता है। वह अभी एमसीए की पढ़ाई भी कर रहा है।
म्युजिक के प्रति जुनून है
यशराज बताते हैं कि एकोस्टिक गिटार में क्लासिकल, फिंगर स्टाइल और स्पेनिश के साथ वह सिंगिंग भी करते हैं। उनकी सिंगिंग भी शो में समां बांध देती है। वे शुरू से ही संगीतकार ए.आर रहमान को फॉलो करते हैं। प्रतिदिन 10 से 12 घंटे का रियाज भी करते हैं।
ऐसे हुई सफर की शुरुआत
उनके म्युजिकल सफर की शुरुआत घर से ही हुई। ऑनलाइन कई तकनीक सीखी और इसके बाद उनके परिजनों ने भी काफी सपोर्ट किया। अब यशराज को जयपुर, दिल्ली सहित देश के कई कोनों में शो के लिए बुलाया जाता है। वे अपनी इस कला को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनका कहना है कि यदि हमें कुछ भी करने या सीखने का जुनून है तो उसमें सुविधाएं न होना सभी बाधा नहीं बन सकती।
Updated on:
07 Oct 2022 10:12 pm
Published on:
07 Oct 2022 10:12 pm
