10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JNVU: बायोटेक्नोलॉजी में नवाचार पर वेबिनार

jnvu news  
less than 1 minute read
Google source verification
JNVU: बायोटेक्नोलॉजी में नवाचार पर वेबिनार

JNVU: बायोटेक्नोलॉजी में नवाचार पर वेबिनार

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग की ओर से मंगलवार को रिसेंट एडवांसेज इन बायोटेक्नोलॉजी विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल व्यास और वेबिनार समन्वयक डॉ विनोद कटारिया ने बताया कि प्रथम सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब के सह आचार्य डॉ फेलिक्स बास्ट ने कोविड-19 के संदर्भ में जैव प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला। वे केंद्र सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय कोविड-19 टास्क फ ोर्स के सदस्य है। दूसरे सत्र में प्रो नरपत सिंह शेखावत ने पादप प्रौद्योगिकी के एतिहासिक पहलुओं से लेकर वर्तमान समय तक की विकसित तकनीक प्रौद्योगिकी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जीनोम एडिटिंग द्वारा पादपों एवं फ सलों में संभावित अनुप्रयोगों एवं हाल ही में रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता जेनिफ र डयोडना एवं इम्मानुएल शारपेन्टिर द्वारा विकसित सीआरआईएसपीआर-सीएएस सिस्टम को बताया। संचालन डॉ मीना बारूपाल एवं डॉ अशोक कुमार पटेल ने किया। धन्यवाद डॉ सुमित्रा चौधरी ने दिया।