10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चहकने के लिए चले आइए पक्षियों की दुनिया में, राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम की ओर से बर्ड फेयर कल

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थानों के स्टुडेन्ट्स होंगे शामिल  
2 min read
Google source verification
birds in jodhpur

चहकने के लिए कल सुबह चले आइए पक्षियों की दुनिया में, राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम की ओर से बर्ड फेयर कल से

जोधपुर. दुर्लभ प्रजातियों के रंग बिरंगे प्रवासी पक्षियों की चहचहाट की दुनियां में आप भी चहकना चाहते हैं तो सोमवार सुबह राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम की ओर से आयोजित बर्ड फेयर में शामिल होने पहुंच जाइए। इसके लिए ना कोई शुल्क है और ना कोई एन्ट्री फार्म। शीतकालीन प्रवास पर जोधपुर के आस-पास के तालाबों पर आने वाले पक्षियों के सतरंगी संसार से परिवार के साथ रूबरू होने का संभवतरू यह पहला अवसर होगा। शहर की विभिन्न प्रमुख शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों में भी जोधपुर में पहली बार होने वाले बर्ड फेयर आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। प्रवासी सतरंगी पक्षियों का संसार देखने लिए शहर के तीन प्रमुख जलाशयों का चयन किया गया है। पक्षियों के सतरंगी संसार को करीब से देखने और जानने के लिए पक्षी विशेषज्ञ और वैज्ञानिक दर्शकों का सहयोग करेंगे।

बर्ड फेयर सुबह 6.30 बजे से शुरू होगा। बर्ड फेयर के प्रथम जलबिन्दू केन्द्र कायलाना रोड स्थित अखेराज तालाब, द्वितीय जलबिन्दू केन्द्र माचिया पार्क कायलाना रपट और गौरेश्वर तालाब के आसपास विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का कलरव और जलीय पक्षियों की अठखेलियां देखकर विद्यार्थी हैरान रह जाएंगे। तालाब में इन दिनों पेलिकन, ब्लेक विंड स्टील्ड, ग्रेटर कार्मोरेन्ट, कॉमन कूट, स्पॉट बिल, पाइड मैना, पर्पल मुरहेन, नार्दन पिन्टेल, पाइड किंग फिशर, पोचर्ड, कॉमन पोचर्ड, शॉवलर, व्हाइट ब्रस्टेड वाटर हेन, ग्रीन बी-ईटर, नाइट हेरोन, ग्रे हेरोन और पॉण्ड हेरोन विचरण कर रहे हैं।

रोटरी क्लब मिड टाउन की ओर से होगी पुरस्कारों की बौछार

मुख्य सहयोगी रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन के साथ यूथ अरण्य, वनविभाग, इकोलॉजी एण्ड रूरल डवलपमेंट सोसायटी होंगे। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न क्लब और शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं की सहभागिता में होने वाले फेयर के दौरान पक्षियों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को रोटरी क्लब मिड टाउन की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। क्लब के अध्यक्ष विनय कोठारी व सचिव संजय कोठारी ने कहा कि पक्षी दर्शन और उनके बारे में जानने की उत्सुकता मानवीय समाज में प्राचीन समय से रही है। पक्षियों के विविध प्रकार, लंबी दूरी, अवधि प्रवास और उनके रंग रूप को लेकर कौतुहल और उत्सुकता जगाने के लिए पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम बर्ड फेयर शहरवासियों और विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवद्र्धक और मनोरंजन से भरपूर होगा।

यह शिक्षण संस्थान भी होंगे शामिल

प्रिंसिपल अंजू बंगा के निर्देशन में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड शाखा के विद्यार्थीए प्रिंसिपल मंजू बिरला के निर्देशन में सिवांची गेट गड्डी स्थित न्यू आरके पब्लिक स्कूल और प्रिंसिपल अनिता कक्कड़ व एनएसएस प्रभारी विद्यार्थी कल्ला के निर्देशन सोहनलाल मनिहार स्कूल के विद्यार्थी, राजमाता गल्र्स स्कूल से मंजीतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थी बर्ड फेयर में शामिल होंगे। जेएनवीयू प्राणी शास्त्र विभाग, आफरी, मेहरानगढ़ पहाड़ी पर्यावरण विकास समिति, बोधि इंटरनेशनल स्कूल, जालोरीगेट सीनियर सैकन्डरी गल्र्स स्कूल और वंदना पब्लिक स्कूल से भी विद्यार्थी बर्ड फेयर में हिस्सा लेंगे। बर्ड फेयर के दौरान जिला प्रशासन सहित गुरु जंभेश्वर वन्यजीव सेवा एवं पर्यावरण विकास संस्थान, पुष्करणा प्रोफेशनल सोसायटी के सदस्य, विश्नोई टाइगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्था के सदस्य व्यवस्था संचालन में सहयोग रहेगा।