10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के वॉटर बॉडीज पर पक्षियों के सतरंगी संसार को देख अभिभूत हुए विद्यार्थी, बर्ड फेयर में उमड़े शहरवासी

‘राजस्थान पत्रिका’ के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह 8 बजे से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम बर्ड फेयर का आयोजन ज्ञानवद्र्धक और मनोरंजन से भरपूर रहा।
2 min read
Google source verification
bird fair organised by patrika at water bodies of jodhpur

जोधपुर के वॉटर बॉडीज पर पक्षियों के सतरंगी संसार को देख अभीभूत हुए विद्यार्थी, बर्ड फेयर में उमड़ें शहरवासी

वीडियो : नंदकिशोर सारस्वत/जोधपुर. ‘राजस्थान पत्रिका’ के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह 8 बजे से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम बर्ड फेयर का आयोजन ज्ञानवद्र्धक और मनोरंजन से भरपूर रहा। रंग बिरंगे दुर्लभ प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों सतरंगी संसार से शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को रूबरू करवाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे बर्ड फेयर के लिए ना तो कोई शुल्क है और ना ही कोई एन्ट्री फार्म था। शीतकाल में जोधपुर के आस-पास के तालाबों पर आने वाले दुर्लभ प्रवासी पक्षियों के सतरंगी संसार से रूबरू होने का यह अनुपम अवसर रहा। विद्यार्थियों में भी बर्ड फेयर आयोजन को लेकर खासा उत्साह दिखा। मंगलवार सुबह शुरू हुए प्रवासी सतरंगी पक्षियों का संसार देखने लिए शहर के करीब दो जलाशयों का चयन किया गया था। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने बर्ड फेयर का उद्घाटन किया।

दो वाटर पॉइंट पर आयोजन
बर्ड फेयर में शामिल हुए विद्यार्थियों व पक्षी प्रेमियों ने प्रथम जलबिन्दु केन्द्र कायलाना रोड स्थित अखेराजजी का तालाब, द्वितीय जलबिन्दु केन्द्र माचिया जैविक उद्यान के अंदर कायलाना रपट के आसपास विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का कलरव और जलीय पक्षियों की अठखेलियां देखा। पक्षियों की अनूठी दुनिया को करीब से देखने और जानने के लिए पक्षी विशेषज्ञ ने दर्शकों का सहयोग किया। तालाब के आसपास इन दिनों पेलिकन, पर्पल मुरहेन, नार्दन पिन्टेल, पाइड किंग फिशर, पोचर्ड, कॉमन पोचर्ड, शॉवलर, व्हाइट ब्रस्टेड वाटर हेन, ग्रीन बी-ईटर, पाइड मैना, ब्लेक विंड स्टील्ड, ग्रेटर कार्मोरेन्ट, कॉमन कूट, स्पॉट बिल, नाइट हेरोन, ग्रे हेरोन, पॉण्ड हेरोन विचरण करते सहज नजर आ रहे हैं।

बर्ड फेयर बैनर का विमोचन

पत्रिका बर्ड फेयर-2020 बैनर का विमोचन सोमवार को कायलाना रोड स्थित लेक विव परिसर में किया गया। विमोचन कार्यक्रम में आयोजन में मुख्य सहयोगी लॉड्र्स कॉन्वेंट पब्लिक सेकन्डरी स्कूल के डायरेक्टर, सीआर चौधरी रातानाडा व होटल लेक विव के भानुप्रताप, यूथ अरण्य टीम के शरदपुरोहित, सदस्य शरद व्यास, गौरव अग्रवाल, भरत जैन, सुरेन्द्र बोड़ा, दर्शन कल्ला, मनीष सोलंकी व आजाद ओझा आदि मौजूद रहे।

क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता में मिलेंगे पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न क्लब और शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं की सहभागिता में होने वाले बर्ड फेयर के दौरान पक्षियों की गतिविधियों पर आधारित क्विज व ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। बर्ड फेयर के दौरान वनविभाग के उपवन संरक्षक महेश चौधरी, माचिया जैविक उद्यान के क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोकाराम पंवार, पक्षी प्रवास विशेषज्ञ व यूथ अरण्य के शरद पुरोहित, विश्नोई टाइगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद, गुरु जंभेश्वर वन्यजीव सेवा एवं पर्यावरण विकास संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज खेड़ी, गोताखोर दाऊजी मालवीय व जितेन्द्र मालवीय टीम सहित जिला प्रशासन व्यवस्था संचालन में सहयोग करेंगे। क्लास इंस्टीट्यूट के निदेशक दिनेश मेवाड़ा की ओर से प्रतिभागियों के लिए अल्पहार की व्यवस्था की गई।