10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिण्डे लगाने की मुहिम से जुडऩे लगे पक्षी मित्र

  पत्रिका पक्षी मित्र अभियान
less than 1 minute read
Google source verification
परिण्डे लगाने की मुहिम से जुडऩे लगे पक्षी मित्र

परिण्डे लगाने की मुहिम से जुडऩे लगे पक्षी मित्र

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार की कड़ी में प्यासे परिन्दों को परिण्डों तक पहुंचाने मुहिम पक्षी मित्र अभियान में शहरवासियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग जुडऩे लगे है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पत्रिका की मुहिम के तहत पक्षी मित्र परिन्दों के लिए परिण्डे की व्यवस्था कर रहे हैं। मुहिम के तहत पक्षी मित्र अपने परिचितों और पड़ोसियों से भी अपील कर रहे हैं कि वे भी पक्षियों के लिए परिण्डे, चुग्गा पात्र रखें और घर के किसी जगह पर उन्हें आसरा दें। ताकि वे हमारे आंगन में आए और उनकी चहचहाट हमें सुकून दें। हाईकोर्ट कॉलोनी क्षेत्र की सेवानिवृत्त शिक्षिका आशा झाझडिय़ा ने क्षेत्र के पेड़ों पर चुग्गा पात्र व परिण्डे लगाकर नियमित देखभाल का संकल्प लिया। लूणी क्षेत्र के उतेसर सरपंच श्रवण सरगरा ने गांव की ओरण में पेड़ों पर पक्षियों के लिए 20 परिंडे लगाए। इसमें घेवरराम सरगरा त्रिलोक धतरवाल श्याम जोया, भावेश पिन्नू आदि ने परिण्डे लगाने में सहयोग किया।