
जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर शहर की एक बेटी लेविशा मालवीय ने अपने मन के भावों को प्रकट करते हुए पीएम मोदी के लिए एक ऐसा गिफ्ट तैयार किया है, जिसे वह पीएम से मिलकर भेंट करना चाहती हैं। लेविशा ने पीएम मोदी का ऐसा थ्रीडी स्केच बनाया है, जिसे देखकर हर कोई उसका मुरीद हो रहा हैं।
14 साल की लेविशा को बचपन से ही रंगों के प्रति स्नेह रहा है, जिसकी वजह से चित्र बनाना शौक बन गया। लेविशा को जो भी अच्छा लगता है, उसे अपनी पैंसिल से तस्वीर के रूप में उकेर देती है। पीएम मोदी से भी प्रभावित होकर थ्रीडी स्केच तैयार किया हैं। लेविशा इससे पहले सौ से ज्यादा स्केच बना चुकी हैं। लेविशा ने बताया कि भविष्य में वह महानायक अमिताभ बच्चन, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखाावत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का थ्रीडी स्केच बनाएगी।