10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरिंग के आरोपी ने सेन्ट्रल जेल में काटा जन्मदिन केक, फोटो वायरल

-सोशल मीडिया पर फोटो वायरल-जन्मदिन पार्टी में शामिल थे भंवरदेवी प्रकरण के आरोपी
2 min read
Google source verification
Birthday Celebration of Firing accused in central jail, photo viral

Birthday Celebration of Firing accused in central jail, photo viral

जोधपुर.
शास्त्रीनगर में मॉल के बाहर हिस्ट्रीशीटर दिनेश बम्बानी पर फायरिंग के आरोपी ने जेल में जन्मदिन का केक काटा। शुक्रवार को आयोजित पार्टी का यह फोटो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हो गया। जेल प्रशासन ने जेल मैन्युअल के तहत केक ले जाने की अनुमति देना स्वीकार किया, लेकिन मोबाइल से फोटो खींचकर वायरल करने के संबंध में जांच कराने की बात कहीं है।
सूत्रों के अनुसार लाखों रुपए लेन-देन के विवाद में गत वर्ष हिस्ट्रीशीटर दिनेश बंबानी पर शास्त्रीनगर में मॉल के बाहर गोली चलाई गई थी। पुलिस ने बालेसर थानान्तर्गत भाटेलाई पुरोहितान गांव निवासी राकेश मांजू को गिरफ्तार किया था। जो अभी तक जेल में है। राकेश ने शुक्रवार शाम जेल में अपना जन्मदिन मनाया। इसके लिए जेल प्रशासन की अनुमति से बकायदा केक भी मंगवाया गया। केक काटने के दौरान बड़ी संख्या में बंदी शामिल हुए। जिनमें राकेश मांजू के अलावा, भंवरीदेवी प्रकरण के आरोपी कैलाश जाखड़, दिनेश विश्नोई और लूनी के पूर्व विधायक का भाई परसराम विश्नोई भी शामिल है।
जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी का कहना है कि जन्मदिन पार्टी मनाने की फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। जेल मैन्युअल के तहत मिठाई की इजाजत है, लेकिन मोबाइल से फोटो खींचना व वायरल करना अपराध है। जांच कर कार्रवाई होगी।

चर्चित है जोधपुर जेल-
गौरतलब है कि जोधपुर जेल से कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। जोधपुर की जेल इसलिए भी बदनाम है कि यहां कुछ साल पहले बंदियों ने जेलर की भी हत्या कर दी है। जेल में रहते हुए आरोपी कई शहरों में अपने गुर्गों के जरिए कारनामे करवा रहे हैं। यह वही जेल है, जहां चर्चित हिरण शिकार के आरोपी अभिनेता सलमान खान को भी सजा के बाद कुछ दिन रहना पड़ा था। बलात्कार के आरोपी आसाराम भी इसी जेल में सजा काट रहा है।