10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढोल बजाकर मनाया 23 बेटियों का जन्मोत्सव

बालविवाह रोकने के लिए ग्रामीणों को किया जागरुक। साथ महिला सशक्तिकरण पर भी कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित हुआ
2 min read
Google source verification
Birthday of 23 daughters celebrated by drum

ढोल बजाकर मनाया 23 बेटियों का जन्मोत्सव

धुंधाड़ा. बाल विवाह नहीं करने की लिए गूंजते गीत, इनकी रोकथाम को लेकर जागरुकता के नारे व ढोल की धुन के माहौल में शुक्रवार को राज हॉस्पिटल की ओर से पाल रोड पर आयोजित बाल विवाह रोकथाम व महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में 23 बेटियों का जन्मोत्सव भी मनाया गया। 43 महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया। इस दौरान हॉस्पिटल में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 276 मरीजों का नि:शुल्क उपचार कर परामर्श दिया गया। वहीं 23 मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।

समारोह में अतिथि के तौर पर शहर विधायक मनीषा पंवार, बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल, पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कुंती देवड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच, पूर्व महापौर ओमकुमारी गहलोत ने बाल विवाह को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए इसकी रोकथाम के लिए महिलाओं को भी बाल विवाह के खिलाफ डटकर आवाज बुलंद करने की बात कही। एडवोकेट सुनिधि बेनीवाल ने महिलाओं को बाल विवाह रुकवाने के संबंध में कानूनी जानकारी दी। राज ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजूराम चौधरी व डॉ. पुखराज चौधरी ने बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शपथ दिलाई-

कार्यक्रम आयोजक कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं राज हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राकेश चौधरी व कांग्रेस देहात जिला उपाध्यक्ष रजनी चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में झंवर, बड़ला नगर, केरु, आगोलाई, लोरडी, धवा सहित कई गांवों की महिलाओं ने भाग लिया।

ये रहे उपस्थित-
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अयूब खां, कांग्रेस देहात जिला महामंत्री नेमाराम बेरा, समाजसेवी वीरमराम डूडी, पूर्व अनाज मंडी अध्यक्ष कीर्ति भील, मंडोर प्रधान ऊषा छाबा, थानाराम मुण्डन, पूर्व सरपंच भल्लाराम सारण, तेजाराम मेघवाल, भल्लाराम भगत, देवेंद्र भारती सहित ग्रामीण उपस्तित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक टाक ने किया। आगोलाई की पूर्व सरपंच गोगादेवी चौधरी ने आभार जताया।