10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी की माफी की मांग को लेकर भाजपा उतरी सडक़ों पर

- कलक्ट्रेट परिसर के बाहर दिया धरना  
less than 1 minute read
Google source verification
राहुल गांधी की माफी की मांग को लेकर भाजपा उतरी सडक़ों पर

राहुल गांधी की माफी की मांग को लेकर भाजपा उतरी सडक़ों पर

जोधपुर.
राफेल प्रकरण से संबंधित फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर व देहात की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया।

जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी व देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जुटे। धरने को मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ने सम्बोधित किया और कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया के बावजूद इस प्रकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने जो आरोप लगाए उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। शहर जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा भ्रष्टाचार में डूबी रही कांग्रेस के नेता ने एक ईमानदार प्रधानमंत्री पर गहरा आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना देने के बाद कलक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार व घुमटी पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। इससे एक बारगी मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। इस मौके पर पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, जोगाराम पटेल, शम्भूसिंह खेतासर, दामोदर बंग, नरेन्द्रसिंह कच्छवाह, शैलाराम सारण, घनश्याम डागा, अमिता चौधरी, ग्रन्थालय निर्माण प्रकल्प प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, जिलामहामंत्री सुरेश मुथा, पवन आसोपा, महेन्द्रसिंह शेखावत, मधुसुदन मेघवाल व संजय दईया मौजूद रहे।