22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur News: जोधपुर में भाजपा ने की 12 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, एक महिला सहित नए चेहरों को मौका

इस बार 45 से कम उम्र की लिमिट रखने के कारण कई नए चेहरे राजनीति में सक्रिय हुए हैं। अभी जोधपुर शहर सहित ग्रामीण में भी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति और 60 साल की उम्र सीमा को लेकर मंथन चल रहा है।

2 min read
Google source verification
up politics one or more nominations for uttar pradesh new state president what happened in 2000

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस बार 45 से कम उम्र की लिमिट रखने के कारण कई नए चेहरे राजनीति में सक्रिय हुए हैं। अभी जोधपुर शहर सहित ग्रामीण में भी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति और 60 साल की उम्र सीमा को लेकर मंथन चल रहा है।

इनको सौंपी कमान

बता दें कि जोधपुर शहर में कुल 12 मंडल हैं और बुधवार को सभी 12 मंडल के अध्यक्षों के नाम की सूची जारी कर दी गई है। महामंदिर में विकास सामरिया, लालसागर में लक्ष्मण भाटी, पावटा में उमेश पलीया, राईका बाग में रणजीत सिंह राजपूत, खांडा फसला में अरविंद पुरोहित, त्रिपोलिया में पूजा सुराणा, रातानाडा में हरिसिंह पंवार, शास्त्री नगर में अमित प्रजापत, मसूरिया में सुरेश मेघवाल, चौपासनी में हेमंत जानयानी, सूरसागर में पंकज भाटी और प्रतापनगर में भैरुदास वैष्णव को मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

भाजपा देहात दक्षिण में मंडल अध्यक्षों की घोषणा

कुछ दिनों पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत पहली मंडल अध्यक्ष की सूची जारी कर दी थी। जोधपुर देहात दक्षिण जिले के 13 मंडलों में अध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें से 11 चेहरे बदले गए हैं। महज 2 अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं।

देहात जिला प्रभारी रामचरण बोहरा ने बताया कि संगठन को विस्तार देने की रणनीति अपनाई गई है। सह चुनाव प्रभारी डॉ. सोहन चौधरी ने बताया था कि मंडल अध्यक्षों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए भोपाल सिंह बडला, जिला संगठन प्रभारी श्रवण बंजारा सहित अन्य मौजूद रहे। इसमें नए मंडल अध्यक्ष बनाए गए। 13 नए मंडल अध्यक्षों में से 11 बदले गए हैं।

मंडल प्रतिनिधि भी बनाए

भाजपा मंडल प्रतिनिधियों की भी घोषणा हुई। इसमें कुड़ी में फुसाराम, झंवर में पोलाराम पटेल, ओसियां में अमरचंद श्रीमाली, तिंवरी में पन्नालाल शर्मा, मथानिया में मदन देवड़ा, धनारी में करणसिंह, डांगियावास में उदाराम विश्नोई, पीपाड़ देहात में शैतान सिंह, बिलाड़ा शहर में सोहनलाल पटेल, बिलाड़ा उत्तर में प्रवीण सोनी मंडल प्रतिनिधि बने।

भाजपा देहात दक्षिण के ये मंडल अध्यक्ष

झंवर मंडल में श्रवण पटेल और पीपाड़ देहात में गणपत गोदारा को रिपीट किया गया हैं। इसके अलावा कुड़ी में दिनेश सिंह राजपुरोहित, लूणी में राकेश कुमार गोदारा, ओसियां में मनोहर राम विश्नोई, तिंवरी में ओमाराम, धनारी में प्रकाश सोनी, मथानिया में डॉ. कमल किशोर डागा, बावड़ी में रामदीन ग्वाला, बिलाड़ा शहर में माधव सिंह राठौड़, बिलाड़ा उत्तर में शिवराज सिंह, बिलाड़ा दक्षिण में सुमित्रा विश्नोई, डांगियावास में गंगाराम चौधरी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया हैं।

यह भी पढ़ें- अलवर में भाजपा दक्षिण के 30 में से 18 मंडल अध्यक्ष बनाए, 12 के नाम होल्ड, महिलाओं को नहीं मिली जगह