10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत के घर में भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

- ओसियां -बिलाड़ा में प्रधान पदभार समारोह के बहाने जुटे बड़े नेता
2 min read
Google source verification
गहलोत के घर में भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

गहलोत के घर में भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

जोधपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में शनिवार को भाजपा ने एक मंच पर कई नेताओं और कोरोना गाइड लाइन में रोक के बावजूद बड़ी संख्या में भीड़ जुटाकर हल्ला बोला। भाजपा अपनी आपसी सियासी खींचतान का हल तलाशते भी नजर आई।

ओसियां व बिलाड़ा के प्रधान पद के पदभार ग्रहण समारोह में दो केन्द्रीय मंत्री, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और जाट-राजपूत समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व करने वाले सभी बड़े नेता जुटे। कारण था इस क्षेत्र के सबसे मजबूत मदेरणा परिवार के सामने अपनी ताकत दिखाने का। जयपुर से सडक़ मार्ग से बिलाड़ा होते हुए ओसियां पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष पूनिया मुख्यमंत्री व कांग्रेस पर जमकर बरसे और दो साल से गहलोत के जोधपुर नहीं आने पर सवाल उठाए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने पेयजल प्रबंधन व अपराध पर गहलोत सरकार को घेरा।

केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व मंत्री अर्जुनलाल गर्ग, देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्रोई, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़, जोगाराम पटेल व कमसा मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता भी मौजूद रहे।

ओसियं विधानसभा में तीन पंचायत समितियां हैं। इनमें से दो ओसियां व तिंवरी में भाजपा ने प्रधान बनाया है। बावड़ी में रालोपा प्रधान है, लेकिन वह भी भाजपा के सहयोग से है। वह भी इस कार्यक्रम में शामिल रही।

ओसियां इसलिए अहम

ओसियां-भोपालगढ़ मदेरणा परिवार का गढ़ रहा है। यहां से दिव्या मदेरणा विधायक हैं। जिला प्रमुख मदेरणा उनकी माता लीला मदेरणा चुनी गई हैं, लेकिन ओसियां में भाजपा ने राजनीति के साथ जातिगत समीकरण भी साधने के प्रयास किए हैं। प्रधान राजपूत समाज का तो उप प्रधान जाट समाज से हैं। पूर्व विधायक भैराराम सियोल खुद जाट समाज से हैं और वोट डायवर्ट करने का यह दांव सफल कुछ ऐसे हुआ कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शम्भूसिंह खेतासर की पत्नी बदन कंवर को टिकट दिया गया।

जगह-जगह स्वागत, रोड शो
खास बात रही कि बिलाड़ा से ओसियां और ओसियां से जोधपुर आए पूनिया के साथ नेताों का जमावड़ा और जगह-जगह स्वागत व रोड शो शक्तिप्रदर्शन सा प्रतीत हुआ। जिले की सीमा में घुसने से लेकर रात को जोधपुर पहुंचने तक करीब 8-10 स्थानों पर स्टेज लगाकर पूनिया का स्वागत किया गया।