11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस को दी कड़ी शिकस्त

ओसियां में भाजपा व रालोपा गठबंधन हुआ साकार
less than 1 minute read
Google source verification
इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस को दी कड़ी शिकस्त

इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस को दी कड़ी शिकस्त

जोधपुर. पंचायती राज चुनाव में जोधपुर जिले के ओसियां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत समितियां ओसियां, तिंवरी व बावड़ी में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कामयाबी हासिल की है। एेसे में ओसियां क्षेत्र की पंचायत समितियां ओसियां व तिंवरी में भाजपा के प्रधान बने, वहीं दूसरी ओर बावड़ी में भाजपा के सहयोग से आरएलपी का प्रधान बना। ओसियां से भाजपा की प्रधान बदन कंवर, उप प्रधान देवीलाल चौधरी, तिंवरी से भाजपा की प्रधान नीलम मेघवाल, उपप्रधान खेमाराम बाना वहीं बावड़ी से आरएलपी की प्रधान अनीता खोजा व उप प्रधान राजेंद्र कंवर नव निर्वाचित हुए।

ओसियां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के 3 जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए, जिनमें वार्ड संख्या 29 से चंपा देवी डउकिया वार्ड संख्या 27 से भैराराम तथा वार्ड संख्या 29 से अर्चना मेघवाल निर्वाचित हुए। ओसियां क्षेत्र से जिला परिषद की सदस्य निर्वाचित हुई चंपा देवी डऊकिया को भाजपा ने जिला प्रमुख के प्रत्याशी के रूप में भी चुना हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी लीला मदेरणा से 5 मतों के अंतर में चुनाव हार गई।

पूर्व विधायक भैराराम सियोल व हनुमान बेनिवाल की मेहनत लाई रंग
विधानसभा चुनाव हारने के बाद पिछले 3 साल से भैराराम सियोल क्षेत्र में सक्रिय रहे। जिसके परिणाम स्वरूप सामूहिक टीम भावना से पंचायत समिति चुनारव में सफलता प्राप्त हुई है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भैराराम सियोल ने कहा कि जनता ने गांव ढाणी में भाजपा के विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को बड़ी शिकस्त दी है। लोकतंत्र में जनादेश सबसे बड़ी ताकत होती है, जनता की इस पूंजी को सदैव संजोते हुए विश्वास पर खरा उतरने के लिए भरसक प्रयासरत रहेंगे।