
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र चौधरी ने पत्रकारवार्ता के एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर जाने से कौन रोकेगा। राम तो कांग्रेस के लोगों के दिल में बसे हुए हैं। भाजपा के नेता हैं, जो राम के नाम पर राजनीति करते हैं। ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह आस्था का सवाल है। राजस्थान की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद करने का काम किया है। मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत हर वर्ग को ध्यान में रखकर जनहित की योजनाओं को लागू करते थे। अब भाजपा सरकार में योजनाएं बंद की जा रही हैं, तो जनता को भी पछतावा हो रहा है।
Q- लोकसभा चुनाव में क्या चेहरा रिपीट होगा?
A: कार्यकर्ताओं की राय के अनुसार ही उम्मीदवार का फैसला होता है। कार्यकर्ताओं की बात पार्टी के पदाधिकारी फिर बीसीसीआई तक जाएगी। उसके बाद एआईसीसी चयन करेगी।
Q: कांग्रेस किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी?
A: कांग्रेस का अलग एजेंडा है। कांग्रेस की कमेटी बनी हुई है। चुनाव के मुद्दे एआईसीसी का घोषणा पत्र तय करेगा।
वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में जोधपुर सीट से प्रत्याशी चयन के लिए शनिवार को शहर के एक होटल में हुई कांग्रेस की बैठक की शुरुआत हंगामेदार रहा। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ता जीआर चौधरी ने कहा, हम पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं, लेकिन उनके स्थान पर उनके बेटे या किसी ओर को टिकट दिया जाता है तो जरा-सोच समझकर दिया जाए। इस बात को लेकर कांग्रेस उत्तर के जिलाध्यक्ष सलीम खान ने कार्यकर्ता को टोकते हुए कहा, कोई भी व्यक्तिगत तौर पर टिप्पणी नहीं करे, इस पर कार्यकर्ता भडक़ गया। साथ ही वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने उसके हाथ से माइक छीन लिया। इसके बाद वह बैठक छोड़कर चला गया।
Published on:
28 Jan 2024 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
