राजस्थान यूनिवर्सिटी: बिना स्वीकृति कार्य कर रहे
राजस्थान विश्वविद्यालय के विभागों, अनुभागों, संघटक, महाविद्यालयों और इकाइयों में विभिन्न पदों पर संविदा पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगा रखा है। इन कर्मचारियों को लगाने के लिए सक्षम स्तर पर स्वीकृति भी नहीं ले रखी है। विवि के आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कुलपति सचिवालय, आरए पोद्दार प्रबंध संस्थान, लेखा एवं वित्त, राजस्थान कॉलेज, परीक्षा विभाग, महारानी कॉलेज, अभियंता कार्यालय सहित विभिन्न विभागों में सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यरत हैं। हाल ही यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ने इन कर्मचारियों को हटाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।