10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा पार्षद को पकड़कर थाने लाना पुलिस को पड़ा भारी, महापौर व जिलाध्यक्ष के विरोध पर थानेदार लाईन हाजिर

- पुलिस कार्रवाई पर महापौर व भाजपा नेताओं ने थाने पहुंचकर जताया था विरोध
2 min read
Google source verification
Jodhpur,Jodhpur Hindi news,jodhpur latest news,parshad,bjp parshad,jodhpur police,Nagar nigam jodhpur,ratanada police station jodhpur,ratanada police station,jodhpur police commisionerate,

भाजपा पार्षद को पकड़कर थाने लाना पुलिस को पड़ा भारी, महापौर व जिलाध्यक्ष के विरोध पर थानेदार लाईन हाजिर

- मजदूर को थप्पड़ मारने का आरोप

जोधपुर. रातानाडा में विद्या पार्क के पास चल रहे विकास कार्य के दौरान गड्ढा खोदने को लेकर विवाद में श्रमिक को थप्पड़ मारने के मामले में भाजपा पार्षद प्रदीप बेनीवाल को घर से पकड़कर थाने लाए जाने पर रातानाडा थाने के एक उप निरीक्षक अनिल विश्नोई को शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई के प्रति महापौर व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने थाने पहुंचकर विरोध जताया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार विद्या पार्क में ठेकेदार की ओर से कार्य चल रहा है। इसके तहत मजदूर जमीन में खुदाई कर रहे थे। इसको लेकर पार्षद प्रदीप बेनीवाल ने आपत्ति जताई। मजदूर का आरोप है कि पार्षद ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसकी लिखित शिकायत उसने रातानाडा थाने में दी।

एफआईआर दर्ज किए बगैर पुलिस गुरुवार को पार्षद के आवास पहुंची और उसे पकड़कर ले आई। बताया जाता है कि पार्षद ने खुद ही थाने पहुंचने का आग्रह किया था, लेकिन पुलिस पकड़कर ले आई। बाद में पार्षद को छोड़ दिया गया। श्रमिक की शिकायत को भी जांच में रख दिया गया। भाजपा नेताओं के विरोध के आगे शुक्रवार को उप निरीक्षक अनिल विश्नोई को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए गए। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमनदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उप निरीक्षक अनिल विश्नोई का कहना है कि श्रमिक ने गड्ढा सही नहीं खोद पाने पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। जिसे जांच में रखा गया है। जांच के लिए पार्षद को थाने बुलाया था।

महापौर व भाजपा नेताओं ने थाने में जताया था विरोध
बिना किसी एफआईआर दर्ज किए भाजपा पार्षद प्रदीप बेनीवाल को घर से पकड़कर थाने लाए जाने का पता लगते ही महापौर व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई नेता भी थाने पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के प्रति विरोध जताया था। थानेदार पर ठेकेदार के दबाव में आकर कार्रवाई के आरोप लगाए गए। भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों तक आपत्ति जताई। इस पर थानेदार को लाइन भेजने के आदेश दिए गए।