18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Elections 2023: 21 को होगा भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का समापन, गरजेंगे असम के CM सरमा

रामदेवरा से आरंभ हुई भारतीय जनता पार्टी की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा का 21 सितम्बर को जोधपुर के गांधी मैदान में समापन होगा।

2 min read
Google source verification
parivartan_sankalp_yatra.jpg

जोधपुर। रामदेवरा से आरंभ हुई भारतीय जनता पार्टी की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा का 21 सितम्बर को जोधपुर के गांधी मैदान में समापन होगा। गांधी मैदान में होने वाली आमसभा के मुख्य अतिथि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे, जबकि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत मुख्य वक्ता होंगे।

यह भी पढ़ें- इस साल पृथ्वी से टकरा सकता है बेनू स्टेरॉइड, अब 5 दिन बाद होने वाला है ऐसा बड़ा काम


यात्रा के संभाग प्रभारी राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा सहित कई भाजपा नेता आमसभा को संबोधित करेंगे। परिवर्तन संकल्प यात्रा जोधपुर में 21 सितम्बर को बनाड़ रोड से प्रवेश करेगी। इसके बाद सारण नगर, कालवी प्याऊ के समीप जोधपुर शहर के भाजपा कार्यकर्ता यात्रा रथ की अगवानी कर स्वागत करेंगे। इसके बाद परिवर्तन यात्रा रसाला रोड, पावटा सर्कल, हाइकोर्ट रोड, सोजती गेट, नई सड़क, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा बी रोड से राणीजी का मंदिर होते हुए सरदारपुरा स्थित गांधी मैदान पहुंचेगी। गांधी मैदान में भाजपा के जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का समापन शाम 5.30 बजे होगा। यात्रा के समापन पर भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता आमसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: असम के CM और यूपी के डिप्टी CM की बिलाड़ा में जनसभा

सभास्थल का हुआ पूजन
भारतीय जनता पार्टी की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा समापन जोधपुर के गांधी मैदान में 21 सितम्बर को होगा। इसके चलते मंगलवार को सभा स्थल गांधी मैदान में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में पूजन कर सभा स्थल को सजाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लड्ढा, जिला महामंत्री डॉ. करणीसिंह खीची, विजय राजौरिया व मनीष पुरोहित, जिला संयोजक महेन्द्र मेघवाल, भंवरलाल दैया, सीमा माथुर, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कच्छावाह, जगतनारायण जोशी, हंसराज प्रजापत सहित जिले के सभी पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूजन पंडित धर्मेन्द्रराज जोशी ने कराया। इधर, भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिनभर फोन करके आमजन को परिवर्तन यात्रा की समापन सभा का आमंत्रण दिया। सभा के लिए महिला मोर्चा ने पीले चावल भी बांटे और आमजन को सभा में आमंत्रित किया।


बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग