
वीडियो : अविनाश केवलिया/जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार दोपहर को गांधी सर्किल मेडिकल कॉलेज के बाहर उपवास धरना दिया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी संजय दईया ने बताया कि उपवास धरना राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी, जगतराम विश्नोई सहित कई बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।