10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: कुलदीप विश्नोई बोले, प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी भाजपा

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की राय और फीडबैक के आधार पर विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी तय होंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
video: कुलदीप विश्नोई बोले, प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी भाजपा

video: कुलदीप विश्नोई बोले, प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी भाजपा

जोधपुर. भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की राय और फीडबैक के आधार पर विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी तय होंगे। उन्हाेंने कहा कि चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। भाजपा अपने की कीर्तिमान को तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मेरा राजस्थान से गहरा लगाव है। जब हम प्रदेश की कांग्रेस सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार की कहानियां सुनते हैं तो दुख होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में सिवाय घोटाले और भ्रष्टाचार के कुछ नहीं किया। अब घोषणाओं से प्रदेश की जनता को बरगलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता किसी तरह बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। टिकट में मानदंड के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना किसी सिफारिश के कार्यकर्तओं की राय और फीडबैक के आधार पर विशुद्ध रूप से मैरिट से मिलेंगे।