10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना, कहा अपने बेटे को सेट करने में लगे हैं बस

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने पुत्र को सेट करने में लगे है। चुनाव में जब जनता ने नकार दिया तो आरसीए में उन्हें सेट करने में लग गए। जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।
2 min read
Google source verification
jaipur

BJP rajasthan state president satish poonia

वीडियो : अविनाश केवलिया/जोधपुर. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने पुत्र को सेट करने में लगे है। चुनाव में जब जनता ने नकार दिया तो आरसीए में उन्हें सेट करने में लग गए। जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। पूनिया ने कहा कि निकाय चुनाव को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने हिसाब से घुमा रहे हैं। निकाय प्रमुख को हाइब्रिड मॉडल से चुनने के निर्णय का विरोध खुद उनके सरकार के मंत्री और उप मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं।

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जोधपुर आए पूनिया, रोड शो से शक्ति प्रदर्शन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद रविवार को पहली बार जोधपुर आए सतीश पूनिया का भाजपा नेताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। सांगरिया क्षेत्र से पाल रोड होते हुए मुख्य रास्तों पर कई स्थानों पर स्वागत के बाद पूनिया देर रात पूनिया सर्किट हाउस पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं के लिए धन्यवाद सभा रखी गई। पूनिया के स्वागत के लिए भाजपा ने मंडल व विभागवार जिम्मेदारियां बांट रखी थी।

तय कार्यक्रम से करीब तीन घंटे विलंब से जोधपुर पहुंचे पूनिया ने सांगरिया क्षेत्र व पाल बालाजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पाल रोड पर कई स्थानों पर स्वागत हुआ। 12वीं रोड सर्किल, जालोरी गेट और भास्कर सर्किल जैसे प्रमुख चौराहों पर भी कार्यकर्ताओ ने जोश के साथ स्वागत किया। सर्किट के समीप पूनिया को बग्घी में सवार किया गया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी भी थे। इसके बाद देर रात सर्किट हाउस में धन्यवाद सभा हुई।

बिना माइक सभा को संबोधित किया
पूनिया रात 10.15 बजे मंच पर पहुंचे। रात 10 बाद माइक व लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं थी। ऐसे में उन्हें बिना माइक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठित रहने की सीख दी। राज्य सरकार पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र में खड़े हैं और सीएम के कार्यों पर ही असंतोष जता रहे हैं।