10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की जन आक्रोश सभा…सीएम के गृहनगर में दिखाएंगे दमखम

केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह तथा गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे संबोधित जोधपुर. राज्य की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों और कुशासन के विरोध में भाजपा की जन आक्रोश सभा सोमवार को 12 बजे कलक्ट्रेट के सामने महर्षि दाधीच उद्यान के पास आयोजित होगी। कांग्रेस सरकार के कुप्रबंध, कुशासन व वादा खिलाफी को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को को ज्ञापन भी देगा।
less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा की जन आक्रोश सभा...सीएम के गृहनगर में दिखाएंगे दमखम

भाजपा की जन आक्रोश सभा...सीएम के गृहनगर में दिखाएंगे दमखम

केन्द्रीय राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री व विधायक वासुदेव देवनानी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित कई भाजपा नेता संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि जन आक्रोश सभा के सफल आयोजन को लेकर तीनों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता व आमजन अपने निजी दुपहिया, चार पहिया वाहनों से सभा स्थल तक आएंगे। वहीं महिला कार्यकर्ता टोली के रूप में निजी मिनी बसों से सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

जनसभा में ऐसे पहुंचेंगे

- रातानाडा, एयरफोर्स एवं झालामण्ड क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ता केएन कॉलेज के आगे, राईकाबाग ब्रिज के नीचे, राइका मूर्ति के पास वाली जगह पर अपने वाहन पार्किंग कर सभा स्थल पहुंचेंगे।

- सोजती गेट से आने वाले कार्यकर्ता उम्मेद स्टेडियम व टाउन हॉल के बीच वाला मार्ग (जनाना उद्यान वाली गली) पर वाहन खड़े कर सभास्थल पर पहुंचेंगे।

- महामन्दिर मार्ग से सभा स्थल तक आने वाले कार्यकर्ता काबरा स्कूल वाला मार्ग, रेलवे लाईन तक अपने वाहन पार्किग कर जनसभा में पहुंचेंगे।

-----------------------

12000 कार्यकर्ता और आम लोगों को जनसभा में लाने का लक्ष्य।

12 भाजपा मंडलों को दी जिम्मेदारी।

03 विधानसभा क्षेत्र शहर, सरदारपुरा तथ सूरसागर से आएंगे लोग।