10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के लिए घर-घर दस्तक देेंगे भाजपा कार्यकर्ता

रामन्दिर निर्माण में निधि संग्रहण के लिए बैठक
less than 1 minute read
Google source verification
राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के लिए घर-घर दस्तक देेंगे भाजपा कार्यकर्ता

राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के लिए घर-घर दस्तक देेंगे भाजपा कार्यकर्ता

जोधपुर।
अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए देशव्यापी अभियान के तहत सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जोशी ने श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण अभियान के तहत निधि संग्रहण के लिए मण्डल अध्यक्ष एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं को धन संग्रहण करने के जिम्मेदारी सौंपी। श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण अभियान के जिला संयोजक देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि प्रत्येक घर से धन संग्रहित हो और प्रत्येक व्यक्ति मन्दिर निर्माण में अपनी सहभागिता रहे उसके लिए इस अभियान को व्यापक रूप देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंच कर योजनाबद्ध तरीके से निधि एकत्रित करने का अभियान चलाएगी। इस अभियान को सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मण्डल अध्यक्ष एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, रामप्रकाश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी, श्यामसुन्दर गौड़, राकेश बागरेचा, सुनिल भाटी, माधोसिंह परिहार, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, भुपेन्द्रराज सिंघवी, मौजूद रहे।