11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
छात्रों ने मिल संस्था अध्यक्ष के जन्मदिवस पर किया रक्तदान, भेंट की एम्बुलेंस
Play video

छात्रों ने मिल संस्था अध्यक्ष के जन्मदिवस पर किया रक्तदान, भेंट की एम्बुलेंस

निर्मल गहलोत की ओर से सुदर्शन सेवा संस्थान को भेंट की जा रही एम्बुलेंस का लोकार्पण भी किया गया।
Google source verification

video credit : SK munna/जोधपुर. सुदर्शन सेवा संस्थान, उत्कर्ष पूर्व छात्र परिषद तथा बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में उत्कर्ष के निदेशक निर्मल गहलोत के 40वें जन्मदिवस पर सोमवार को सरदारपुरा स्थित महावीर कॉम्पलेक्स में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर निर्मल गहलोत की ओर से सुदर्शन सेवा संस्थान को भेंट की जा रही एम्बुलेंस का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेश गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में प्रत्येक आगुन्तक को पौधा भेंट किया गया। बॉडी बिल्डिंग संघ सचिव प्रसन्न तेजी ने बताया कि संघ पदाधिकारियों व खिलाडिय़ों ने भी रक्तदान किया। निर्मल गहलोत राजस्थान दिव्यांग समिति के अध्यक्ष तथा वृद्धजन व बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी संस्थान रेस्पेक्ट इण्डिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा प्रबन्ध समिति आदर्श विद्या मंदिर के उपाध्यक्ष तथा बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान में मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता व लोग उपस्थित थे।