
Rajasthan News: प्रदेश के जोधपुर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां केरु में 12 मील स्थित बाबा रामदेव मंदिर के सामने NH 125 पर एक युवक का शव मिला है। मृतक केरु निवासी है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो चुके हैं। परिजनों ने युवक की हत्या का अंदेशा जताया है।
मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ग्रामीणों के समझाइश कर रही है। ग्रामीण शव नहीं उठाने पर अड़े हुए हैं। फिलहाल शव मौके पर ही रखा हुआ है।
वहीं आऊ क्षेत्र के भोजासर पुलिस थाने में कार्यरत एक कांस्टेबल की पत्नी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत होने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल राजुदान अपनी पत्नी सरिता एवं चार साल की बेटी के साथ गांव में ही किराए के मकान में पिछले 18 महीने से रह रहे थे, लेकिन उनकी पत्नी सरिता (30) की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई ।
Published on:
30 Jun 2024 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
