10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–बोहरा का नाम केन्द्रीय ज्वाइंट सैक्रेटरी रेंक के लिए एंपेनलमेंट सूची में

- भारतीय रेल यातायात सर्विस के वरिष्ठ अधिकारी है
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 20, 2021

RAILWAY--बोहरा का नाम केन्द्रीय ज्वाइंट सैक्रेटरी रेंक के लिए एंपेनलमेंट सूची में

RAILWAY--बोहरा का नाम केन्द्रीय ज्वाइंट सैक्रेटरी रेंक के लिए एंपेनलमेंट सूची में

जोधपुर।
भारत सरकार की ओर से जारी की गई ज्वाइंट सैक्रेटरी रेंक की एंपेनलमेंट सूची में भारतीय रेलवे के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड के अधिकारी ललित बोहरा का नाम सम्मिलित किया गया है। मूलत: जोधपुर निवासी बोहरा भारतीय रेल यातायात सर्विसेज (आइआरटीएस) बैच 1998 के अधिकारी हैं व वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे पर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट मार्केटिंग) के पद पर कार्यरत हैं।
बोहरा मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पैसेंजर सर्विसेज व कैटरिंग), मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, उप महाप्रबंधक (सामान्य), मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पदों सहित परिचालन व वाणिज्य विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव है। इसके अलावा बोहरा ने कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकोर)में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर भी सेवाएं दे चुके है। भारत सरकार द्वारा जारी की गई ज्वाइंट सैक्रेटरी रेंक की एंपेनलमेंट सूची में देश के कुल 41 अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसमें 8 अधिकारी भारतीय रेलवे यातायात सर्विसज (आइआरटीएस) है।