10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले स्लॉट बुक कराए, फिर भी पड़े लोगों को चक्कर

    महा अभियान में वैक्सीन दोपहर में ही खत्म, शाम 5 बजे आने का देते रहे निमंत्रण
2 min read
Google source verification
पहले स्लॉट बुक कराए, फिर भी पड़े लोगों को चक्कर

पहले स्लॉट बुक कराए, फिर भी पड़े लोगों को चक्कर

जोधपुर. जोधपुर में बुधवार को कोविड टीकाकरण महाभियान में दोपहर तक ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके लोग वैक्सीन लगवाने चक्कर निकालते नजर आए। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन वाले भी टीके खत्म होने के बाद भटकते दिखे। कई जगहों पर दोपहर में कोविशिल्ड खत्म हो गई। लोग कतारें लगाकर खड़े रहे। कइयों को संतोषजनक जवाब तक नहीं मिला कि वैक्सीन कब आएगी। टीकाकरण केंद्रों के कोने-कोने पहुंचते लोगों को पता लगा कि अब वैक्सीनेशन 5 बजे होगा। कई जगहों पर हंगामा हो गया। वैक्सीन समय पर नहीं आने से लोग खफा हो गए।

इएसआइ डिस्पेंसरी 1 में दरवाजा बंद, शाम को बुलावा
दोपहर 3:44 मिनट

इएसआई डिस्पेंसरी नं. 1 महाभियान के दिन दोपहर को सूनी पड़ी थी। कई स्लॉट बुक वाले लोग निराश लौट रहे थे। कुछ लोगों के साथ पत्रिका टीम ने वैक्सीन के बारे में जानकारी चाही तो एक कर्मचारी ने दरवाजा बंद कर जवाब दिया कि शाम को आना, अभी कोई वैक्सीन नहीं है। यहां शाम 5-6 बजे आने का कहा गया।

ऱेजिडेंसी सीएचसी में कोविशील्ड खत्म
3 बजकर 59 मिनट

शहरी रेजिडेंसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर को कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गई। सभी कार्मिक खाली डिब्बे लेकर सीएचसी लौट रहे थे। यहां स्लॉट बुकिंग कराने आए लोग अपने वैक्सीनेशन का इंतजार करते देखे गए। सभी को शाम को आने का कहा गया। बाहर खड़े जिम्मेदारों को नहीं पता था कि अंदर को-वैक्सीन लग रही है, इस कारण प्रथम डोज लगाने वाले कई लोग वंचित रह गए।

एमजीएच में नहीं लगाए ऑफलाइन टीके

2 बजकर 7 मिनट
एमजीएच में कई लोग टीका लगाने पहुंचे। यहां लोगों को ढंग से जवाब तक देने वाला कोई नहीं दिखा। यहां केवल ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग को ही टीका लगवाया जा रहा था। कुर्सियों पर बैठे लोग अपनी बारी का लंबा इंतजार करते देखे गए। ऑफलाइन टीका नहीं लगाया गया। जबकि सूचना अनुसार कई लोग ऑफलाइन वैक्सीनेशन कराने आए थे।

जैन भैरूबाग तीर्थ में भीड़

2 बजकर 45 मिनट

जैन भैरूबाग तीर्थ ब्रह्मबाग में भी वैक्सीनेशन को लेकर भीड़ उमड़ी। कई लोग सुबह से परेशान होते दिखे। यहां टीकाकरण के लिए लंबी कतारें भी देखी गई। सुबह 9 से 11 बजे तक के टोकन वालों का नंबर दोपहर में 3 बजे लगा।

कुम्हारों की बगेची में दोपहर 3 बजे का निमंत्रण मिला

सुबह 11:45 बजे

कु म्हारों की बगेची मसूरिया में कई लोग सुबह वैक्सीनेशन कराने पहुंचे। महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को उलाहना दी कि वे घर का कार्य छोड़ टीका लगाने पहुंची है। यहां सभी को दोपहर 3 बजे आने का निमंत्रण दिया गया।