12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी : घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर आई बड़ी खबर, आम जनता को मिली राहत

LPG Cylinder: सर्वर समस्या के कारण एलपीजी गैस बुकिंग में आ रही परेशानी के बीच उपभोक्ताओं को UPI ऐप से बुकिंग की सुविधा दी गई है। नया सिलेंडर पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही बुक किया जा सकेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
LPG Booking, LPG Booking Latest News, LPG Booking Update News, LPG Cylinder, LPG Shortage, LPG crisis, LPG crisis in Rajasthan, LPG crisis latest news, LPG crisis update news, LPG Gas Booking India, LPG Cylinder Booking Online, UPI LPG Booking India, LPG Booking via PhonePe Paytm Google Pay, Domestic LPG Booking Rules India, LPG 25 Days Booking Rule, LPG OTP Delivery System India, Gas Cylinder Booking Update India, LPG Consumer Update India, LPG Cylinder Online Payment India.

फाइल फोटो- पत्रिका

LPG Booking Latest News: जिला रसद अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग में आ रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को वैकल्पिक माध्यमों से गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब उपभोक्ता विभिन्न UPI ऐप जैसे PhonePe, Paytm, Amazon Pay, Google Pay तथा HP Pay को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर गैस सिलेंडर की बुकिंग एवं भुगतान कर सकते हैं।

विभिन्न कंपनियों के दूरभाष नंबरों से भी की जा सकती है बुकिंग

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग निम्न दूरभाष नंबरों के माध्यम से भी कर सकते हैं।

HPCL
IVRS – 7891033456 / 8888823456
Missed Call Booking – 9493602222
WhatsApp Booking – 9222201122

BPCL
IVRS – 7715012345 / 7718012345
Missed Call Booking – 7710955555
WhatsApp Booking – 1800224344

IOCL
8454955555

नए घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिवस पश्चात ही संभव

उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी तिथि के 25 दिवस बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग संभव होगी।

यह वीडियो भी देखें

OTP के माध्यम से ही होगा सिलेंडर वितरण

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सभी गैस कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण शत-प्रतिशत OTP सत्यापन के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित बनी रहे।