10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां पास हुआ नागरिकता संशोधन बिल, वहां भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ी नशीली टेबलेट्स

सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने श्रीगंगानगर बॉर्डर पर प्रतिबंधित दवा ट्रामाडोल की 75 हजार टेबलेट पकड़ी है। इससे नशा होता है। इसके साथ एक कार और दो तस्करों को पकड़ा गया है। पिछले माह भी यहां ट्रामाडोल की 1 लाख से अधिक टैबलेट्स पकड़ी गई थी।
less than 1 minute read
Google source verification
border security force arrested smugglers at indo pak border

यहां पास हुआ नागरिकता संशोधन बिल, वहां भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ी नशीली टेबलेट्स

जोधपुर. सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने श्रीगंगानगर बॉर्डर पर प्रतिबंधित दवा ट्रामाडोल की 75 हजार टेबलेट पकड़ी है। इससे नशा होता है। इसके साथ एक कार और दो तस्करों को पकड़ा गया है। पिछले माह भी यहां ट्रामाडोल की 1 लाख से अधिक टैबलेट्स पकड़ी गई थी। बीएसएफ डीआइजी मदनसिंह राठौड़ के दिशा निर्देशन में बीएसएफ श्रीगंगानगर की ‘फ ील्ड जी टीम’ की विशेष सूचना के आधार पर उप कमाण्डेंट जितेंद्रकुमार नागल के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चला मंगलवार को अनूपगढ़ के बाहरी इलाके में एक कार सहित दो तस्करों को 75 हजार नशे की गोलियों के साथ धर दबोचा। तस्करों की पहचान अभिषेक दुबे पुत्र हरी नारायण दुबे व अशोककुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी विजयनगर, जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है।

56 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार
लूनी थाना पुलिस ने बुधवार को जोलियाली गांव में दण्डी की ढाणी स्थित एक मकान में दबिश देकर 56.5 किलो डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। झंवर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रीति चन्द्रा के अनुसार झंवर थाने में मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में वांछित आरोपी को पकडऩे के लिए लूनी थानाधिकारी नियाज मोहम्मद जोलियाली गए थे। उन्हें दण्डी की ढाणी निवासी घेवरराम बिश्नोई के मकान में मादक पदार्थ की खेप छुपी होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने दबिश देकर मकान की तलाशी ली और 56.5 किलो डोडा पोस्त जब्त किया। झंवर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घेवरराम (58) पुत्र जगराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। बोरानाडा थानाधिकारी को जांच सौंपी गई है।