10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहरबंदी में पेयजल सप्लाई सुचारु रखने पर हुआ मंथन

- जलदाय एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की वी.सी
less than 1 minute read
Google source verification
नहरबंदी में पेयजल सप्लाई सुचारु रखने पर हुआ मंथन

नहरबंदी में पेयजल सप्लाई सुचारु रखने पर हुआ मंथन

जोधपुर। जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधांश पंत एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन महाजन ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जुड़े जिलों में नहरबंदी के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टेल एंड तक सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सम्बंधित जिला कलक्टर्स नहरबंदी के दौरान पेयजल सम्बंधी व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करें ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

पंत एवं महाजन ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, जोधपुर, नागौर, चुरू और सीकर जिलों के कलक्टर्स, जिला प्रशासन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिकारियों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया। गर्मी और कोरोना को देखते हुए पानी की आपूर्ति सुचारु करना जरूरी है। ऐसे में नहरबंदी को देखते हुए जिला कलक्टर्स के निर्देशन में जलदाय विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारी सर्तकता और सजगता के साथ पेयजल प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाएं। जलदाय विभाग की ओर से गर्मिर्यों में कंटीजेंसी प्लान और टैंकर्स के माध्यम से जल परिवहन व्यवस्था के लिए आवश्यक स्वीकृतियां पहले जारी की जा चुकी है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 मई तक नहरबंदी के दौरान मरम्मत एवं रखरखाव से सम्बंधित जो कार्य लक्षित किए गए है, उनको निर्धारित समयावधि में पूरा करें।
वी.सी में जोधपुर से अपर जिला कलक्टर प्रथम मदनलाल नेहरा, पीएचइडी के मुख्य अभियंता नीरज माथुर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी जे.के.करवा, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण जे.पी. शर्मा तथा अधीक्षण अभियंता शहर नक्षत्र सिंह उपस्थित थे।