
demo pic
जोधपुर ( jodhpur news. current news ) .शहर के पावटा मानजी का हत्था क्षेत्र में शनिवार को दो वाहनों में सवार युवकों ने एक कार के कांच फोड़ कर फायरिंग ( again crime. crime news )( firing ) कर दी। गहमागहमी और चहलपहल वाले इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग ( firing in broad daylight ) होने से खलबली मच गई ( breaking news ) ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो को दो वाहनों में सवार युवकों ने घेरकर हमला बोल दिया। युवकों ने टक्कर मार कर सरियों से तोडफ़ोड़ की। पीछे से एक अन्य वाहन में आए युवकों में से एक ने बोलेरो पर दो गोलियां चलाईं। इस वारदात में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। तीनों वाहनों में सवार युवक मौके से भाग निकले। महामंदिर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।
Updated on:
18 Jan 2020 01:50 pm
Published on:
18 Jan 2020 01:50 pm
