
broke the locks
सेतरावा (जोधपुर) . निकटवर्ती अलिदास नगर देड़ा में अज्ञात चोरों रात में एक मकान में घुस कर अंधेरे का फायदा उठा लाखों रुपए के जेवरात चुराकर ले गए।
अलिदासनगर देड़ा निवासी चंदनसिंह पुत्र दीपसिंह राजपूत के रहवासी मकान में यह वारदात हुई। जानकारी के मुताबिक चंदनसिंह व उसका परिवार मकान की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। बुधवार रात रसोई की खिडक़ी का दरवाजा तोड़ चोर अंदर घुसे। जहां कमरे को खंगालते हुए पूरा सामान बिखेर दिया।
एफएसएल टीम ने लिए फुट व फिंगर प्रिंट के नमूने
गुरुवार सुबह जब दंपती को नीचे मकान रसोई की खिडक़ी दरवाजा टूटा होने व सामान बिखरा होने पर चोरी का आभास हुआ। उन्होनें तुंरत पुलिस को सूचना दी। देचू थाना प्रभारी जयकिशन सोनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात स्थल का जांच करते हुए मौका मुआयना किया। इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने चोरो के पैरों के निशान व चोरी हुए सामान की जानकारी ली गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने जोधपुर से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। दोपहर बाद एफएसएलटीम ने भी चोरों के फुट व फिंगर प्रिंट आदि के लिए नमूने लिए।
20 तोला सोना व 20 तोला चांदी के आभूषण व नकदी चोरी
रिपोर्ट में बताया कि चोर उसकी पत्नी के सोने गहने पलंग के अंदर रखी गले की आड, बाजूबंध व अलमारी का लॉक तोडकऱ अंदर से दोनों हाथों की फूणस, सिर की रखड़ी, दो चांद बाली, हाथों की अंगूठी, ओम नग तथा चांदी के आभूषण भी चुरा लिए। अज्ञात चोर कुल 20 तोला सोना आभूषण व 20 तोला चांदी के आभूषण तथा 3500 रुपए चुरा कर ले गए।
Published on:
09 Aug 2019 07:09 am
