10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Couple sucide : मालगाड़ी ट्रेन के आगे कूदकर भाई-बहन ने दी जान, जानें क्या है कारण

- रिश्ते में थे भाई बहन (Brother and sister's body found on railway track)- खेड़ी सालवा व पीपाड़ शहर के बीच रेलवे ट्रैक पर मिले शव
less than 1 minute read
Google source verification
Couple sucide : मालगाड़ी ट्रेन के आगे कूदकर भाई-बहन ने दी जान, जानें क्या है कारण

Couple sucide : मालगाड़ी ट्रेन के आगे कूदकर भाई-बहन ने दी जान, जानें क्या है कारण

जोधपुर।
जिले के खेड़ी सालवा (Khedi Salwa) व पीपाड़ शहर (Pipar City) के बीच रेलवे ट्रैक पर सोमवार तड़के किशोरी व रिश्ते में भाई के शव मिले। (Brother and sister's body found on railway track) दोनों ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी (brother and sister sucide in front of Goods train) है। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया, लेकिन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) (GRP) को अंदेशा है कि आपसी घनिष्ठता के चलते दोनों ने यह कदम उठाया होगा।
जीआरपी ने बताया कि पीपाड़ शहर थाना क्षेत्र में एक गांव के रहने वाले 22 साल के युवक व 15 साल की दूर की रिश्ते में बहन के शव खेड़ी सालवा व पीपाड़ शहर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मिले। दोनों ने तड़के साढ़े तीन बजे मालगाड़ी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। इसका पता लगते ही चालक ने ट्रेन रोकी, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। चालक ने दोनों के शव ट्रेन में रखवाए और कुछ दूरी पर रेलवे क्रॉसिंग पहुंचकर गार्ड को सुपुर्द किए। वहां से सूचना मिलने पर जीआरपी के हेड कांस्टेबल मानसिंह दुर्घटनास्थल पहुंचे और परिजन को सूचित किया। जांच के बाद सुबह शव पीपाड़ शहर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवाए, जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजन को सौंपे गए। दोनों के परिजन की तरफ से अलग-अलग मर्ग दर्ज किए गए हैं।

जांच के बाद सुबह शव पीपाड़ शहर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवाए, जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजन को सौंपे गए। दोनों के परिजन की तरफ से अलग-अलग मर्ग दर्ज किए गए हैं।