10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brother-Sister Murder: हत्यारों ने भाई-बहन की हत्या को दिया हादसे का रूप, जानें वजह

Brother-Sister Murder: भाई-बहन की मौत हादसा नहीं था, हत्या का अंदेशा- मृतक के ससुराल गांव के युवक ने दोस्तों संग रची थी साजिश- एसयूवी से जानबूझकर मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को कुचला था- तीन युवक हिरासत में, एक-दो अन्य की तलाश जारी
2 min read
Google source verification
Brother-Sister Murder: हत्यारों ने भाई-बहन की हत्या को दिया हादसे का रूप, जाने वजह

Brother-Sister Murder: हत्यारों ने भाई-बहन की हत्या को दिया हादसे का रूप, जाने वजह

Brother-Sister Murder: जोधपुर। लूनी कस्बे में सर गांव रोड पर एसयूवी की टक्कर से भाई-बहन की मौत हादसा नहीं था, बल्कि कार से जानबूझकर कुचलकर हत्या की गई थी। मृतक युवक के ससुराल के एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह हत्या की थी। लूनी थाना पुलिस ने तीन जनों को हिरासत में लिया है। जबकि एक-दो अन्य की तलाश की जा रही है।


पुलिस के अनुसार सर गांव रोड पर सोमवार सुबह कार से कुचलने से लूनी निवासी रमेश पटेल व सर गांव निवासी उसकी मौसेरी बहन कविता पत्नी राजूराम पटेल की मौत हो गई थी। शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में है। मृतक रमेश के चचेरे भाई हेमाराम की तरफ से सालावास निवासी रमेश पुत्र ढलाराम माली व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।


ससुराल के युवक ने रची हत्या की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के बाद पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया था। दो-तीन अन्य भाग गए थे। पकड़ में आने वाले से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया कि मृतक रमेश का ससुराल नंदवान गांव में है। वहां के युवक ने रमेश पटेल की हत्या की साजिश रची थी। उसने अपने कुछ दोस्तों को साजिश में शामिल किया और रैकी के बाद मोटरसाइकिल सवार रमेश पटेल व उसकी मौसेरी बहन कविता को कार से कुचल दिया था। दोनों की मौके पर मौत हो गई थी।


कार के गांव में संदिग्ध घूमने से संदेह
भाई-बहन की मौत से पहले एसयूवी लूनी व आस-पास के क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घूमती नजर आई थी। इसी वजह से दोनों की मौत के बाद ग्रामीणों को संदेह हुआ था।

पटेल समाज का मोर्चरी के बाहर धरना, बाजार बंद
भाई-बहन की मौत को लेकर पटेल समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। पटेल व अन्य समाज के लोग एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। वे हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतकों के आश्रित को नौकरी व आर्थिक मुआवजा आदि की मांग कर रहे हैं। उधर, दोनों की मौत को लेकर लूनी, धुंधाड़ा व आस-पास के गांवों में पटेल समाज के लोगों ने बाजार बंद रखे हैं।

मृतक को रास्ते से हटाना चाहता था युवक
जान गंवाने वाले रमेश पटेल व ससुराल के युवक के बीच अनबन थी। संदिग्ध आरोपी युवक रमेश को रास्ते से हटाना चाहता था। ऐसे में उसने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस जांच में रंजिश की वजह सामने आई है, लेकिन फिलहाल पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।