
फाइल फोटो
जोधपुर शहर के लोगों को सस्ती सुलभ यात्रा के लिए चार साल पहले शुरू की गई बीआरटीएस बसों की सेवा एक बार फिर बंद होने की कगार पर है। नगर निगम की ओर से बीआरटीएस बस संचालक को फंड उपलब्ध नहीं कराए जाने पर यह निर्णय लिया गया। बीआरटीएस बस के संचालक ने नगर निगम को फंड देने के लिए अभी तक दो बार नोटिस दिए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बस संचालक मंगलवार को अंतिम नोटिस देकर बसों को बंद कर देगा। अब इस पर आगे का निर्णय नगर निगम को लेना है। अगर बीआटीएस बसें बंद हो जाती हैं, तो यात्रियों को निजी सिटी बसों की मनमानी झेलनी पड़ेगी।
बीआरटीएस बसों के संचालक प्रवीण पंवार ने बताया कि इन दिनों शहर में केवल 20 बसें ही चल रही थीं। 3 जुलाई को राज्य सरकार ने बसों के संचालन से संबंधित बकाया पैसा आवंटित कर दिया था। उसके बाद भी निगम ने भुगतान नहीं किया।
बीआरटीएस बसों को संचालित करने वाले जोधपुर बस सर्विस लिमिटेड बोर्ड की बैठक 14 अगस्त हुई थी। बैठक में बीआरटीएस की सभी बसों का संचालन दो माह में करने के आदेश दिए गए।
अक्टूबर से शेष बची हुई 19 बसों को शुरू करना था, लेकिन अभी तक इन बसों को भी शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते बसें खड़ी-खड़ी कंडम हो रही हैं। लेकिन निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर में एम्स से आरटीओ ऑफिस तक 10 और चौपासनी से बनाड़ तक 10 बसें चलाई जा रही थीं। बता दें कि कुछ साल पहले जोधपुर बस सर्विस लिमिटेड की ओर से शहर में 39 बसों का संचालन शुरू किया था, लेकिन बीते एक साल से केवल 20 बसें ही दो रूट पर चल रही हैं।
Updated on:
17 Dec 2024 08:19 am
Published on:
17 Dec 2024 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
