10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसएफ के बाइक राइडर्स दे रहे देशप्रेम का संदेश

आइजी ने झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली में पुरुष एवं महिला बाइक राइडर्स शामिल
less than 1 minute read
Google source verification
बीएसएफ के बाइक राइडर्स दे रहे देशप्रेम का संदेश

बीएसएफ के बाइक राइडर्स दे रहे देशप्रेम का संदेश

जोधपुर. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के युवाओं में देशप्रेम की भावना जगाने, नशामुक्ति और सीमा सुरक्षा बल (BSF) से अवगत कराने के उद्देश्य से निकाली जा रही सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) की मोटर साइकिल रैली-2022 को शनिवार सुबह महानिरीक्षक राजस्थान फंटियर डेविड लालरिनसांगा ने एस एन मेडिकल कॉलेज से झंडी दिखाई। यह रैली जोधपुर से उदयपुर के लिए रवाना हुई। इस मौके प्रिंसीपल एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ. दिलीप कच्छवाह एवं डॉ अधीक्षक उम्मेद हॉस्पीटल रंजना देशाई भी मौजूद रहे।

मोटर साइकिल रैली जे.सी.पी. अटारी पंजाब से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर प्रारम्भ हुई थी। देश के विभिन्न शहरों (जालंधर, अबोहर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, माउण्ट आबू एवं गांधीनगर) से होते हुए 11 अक्टूबर को केवडिया गुजरात में रैली का समापन होगा। 11 दिनों में 2160 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। बीएसएफ की इस मोटर साइकिल रैली में महिला मोटर साइकल टीम “सीमा भवानी” एवं पुरुष मोटर साइकिल टीम “जंबाज” के 30 राइडर्स भाग ले रहे हैं। 6 अक्टूबर को ‘अमर जवान ज्योति’ जयपुर से रवाना होकर रैली जोधपुर पहुंची थी। एक दिन के विश्राम के बाद रैली अगले पड़ाव के लिए जोधपुर से रवाना हुई। इस अवसर पर राजस्थान सीमांत मुख्यालय जोधपुर के वरिष्ठ अधिकारी एवं जवान और एस.एन. मेडीकल कॉलेज स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।