11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSF के जवानों ने किया मार्च पास्ट

jodhpur news - राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह
less than 1 minute read
Google source verification
BSF के जवानों ने किया मार्च पास्ट

BSF के जवानों ने किया मार्च पास्ट

जोधपुर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) राजस्थान फ्रंटियर के जोधपुर स्थित मुख्यालय में शनिवार को स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर बीएसएफ के महानिरीक्षक पंकज घूमर की अध्यक्षता में जवानों और अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।बीएसएफ जवानों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अश्वनी स्टेडियम में मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया।

काजरी कार्मिकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली
जोधपुर. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर पर काजरी जोधपुर में संस्थान के निदेशक डॉ. ओपी यादव नेवैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने, देश की आंतरिक सुरक्षासुनिश्चित करने के लिए योगदान करने और सत्य निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई।