10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान बीएसएफ की महिला निशानेबाजों ने जीती ट्रॉफी

  - इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम
less than 1 minute read
Google source verification
bsf rajasthan

राजस्थान बीएसएफ की महिला निशानेबाजों ने जीती ट्रॉफी


जोधपुर. अन्तर फ्रंटियर प्लाटून वैपन शूटिंग प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर की शूटिंग टीम प्रथम रही। यहां की महिला निशानेबाजों ने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाते हुए जनरल रैना ट्रॉफ ी (ओवर ऑल चैम्पियनशिप) जीती। जोधपुर पहुंचने पर फ्रंटियर मुख्यालय पर टीम का स्वागत किया गया।

इंदौर में 13 से 19 फरवरी के दौरान शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहली बार सीमा सुरक्षा बल की महिला निशानेबाजों ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में राजस्थान फ्रंटियर का दब-दबा बनाए रखा। सोमवार को फ्रंटियर मुख्यालय पर महानिरीक्षक अनिल पालीवाल के नेतृत्व में बीएसएफ अधिकारियों ने निशानेबाजों का सम्मान किया। पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत करने व लक्ष्य पर निगाहें रखने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने महिला निशानेबाजों को और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।फ्रंटियर मुख्यालय पर टीम का स्वागत किया गया।कार्यक्रम में बीएसएफ डीआईजी मदन सिंह राठौड़, डीआईजी रवि गांधी सहित कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।