10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका के समाचारों पर बजट में लगी मुहर

  घोड़ा-घाटी किला रोड वैकल्पिक मार्ग और माचिया किले के जीर्णोद्धार को मंजूरी देश विदेश के 12 लाख से अधिक पर्यटकों के लिए खुल सकेगी नई राह
less than 1 minute read
Google source verification
पत्रिका के समाचारों पर बजट में लगी मुहर

पत्रिका के समाचारों पर बजट में लगी मुहर

नंदकिशोर सारस्वत

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित समाचारों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पेश किए राज्य बजट में शामिल करते हुए मुहर लगा दी। माचिया जैविक उद्यान में स्थित ऐतिहासिक माचिया किले के संरक्षण और विकास के लिए बजट में दो करोड़ की राशि मंजूर की गई है। स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवशाली गाथा और दास्तान से जुड़ा ऐतिहासिक स्मारक का स्वरूप जल्द ही निखरेगा। माचिया किले में कैद रहे जंगे आजादी के सिपाहियों के परिजनों की लंबे अर्से से चली आ रही मांग पूरी हो सकेगी। जोधपुर आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के लिए एक और दर्शनीय स्थल जुड़ जाएगा।

किले तक पहुंचने के लिए खुलेगी नई राह, बजट में 10 करोड़ मंजूर
विश्वविख्यात मेहरानगढ़ पहुंचने के लिए देश विदेश से आने वाले 12 लाख से अधिक पर्यटकों को ट्रैफिक जाम की परेशानी और मुश्किल घुमावदार संकरे रास्ते से होकर नही गुजरना पड़ेगा। किले तक सुगम रास्ते से होकर पहुंचने के लिए बजट में वैकल्पिक मार्ग के लिए 10 करोड़ की मंजूरी दी गई है। नई राह तैयार होने के बाद पर्यटकों को मंडोर क्षेत्र के बालसमंद घोड़ा घाटी मार्ग होकर रावटी वन क्षेत्र से होते हुए सहज रूप से मेहरानगढ़ पहुंचने में मदद मिलेगी। पर्यटक सुविधाओं में बढ़ोतरी का फायदा जोधपुर को मिलेगा।

करनीसिंह जसोल, निदेशक, मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट

प्रदेश के जरूरतमंद कलाकारों को सहायता उपलब्ध कराने , राजकीय संरक्षण प्रदान करने , उनके कल्याण एवं संबल के लिए कलाकार कल्याण कोष में 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राजस्थानी फिल्मों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति और राजस्थानी फिल्मों के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तक का ढ्ढठ्ठष्द्गठ्ठह्लद्ब1द्ग स्ह्वश्चश्चशह्म्ह्ल दिया जायेगा । राजस्थानी फिल्मों के लिए जीएसटी में शत प्रतिशत की छूट दी जायेगी