10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मधुबन हाउसिंग बोर्ड स्थित कपड़ों के तीन मंजिला शोरूम में देर रात लगी आग, मचा हडक़ंप

शहर के मधुबन हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के करणी नगर में गैस गोदाम के पास कपड़ों के तीन मंजिला शोरूम में गुरुवार रात दो बजे भीषण आग लग गई। कीमती कपड़ों के थान आग की चपेट में आ गए और लपटें आसमान छूने लगीं।
less than 1 minute read
Google source verification
building caught fire in jodhpur

मधुबन हाउसिंग बोर्ड स्थित कपड़ों के तीन मंजिला शोरूम में देर रात लगी आग, मचा हडक़ंप

जोधपुर. शहर के मधुबन हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के करणी नगर में गैस गोदाम के पास कपड़ों के तीन मंजिला शोरूम में गुरुवार रात दो बजे भीषण आग लग गई। कीमती कपड़ों के थान आग की चपेट में आ गए और लपटें आसमान छूने लगीं। नगर निगम की छह दमकलें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। पुलिस व अग्निशमन सूत्रों के अनुसार करणीनगर में कपड़ों का तीन मंजिला शोरूम में रात करीब दो बजे आग लग गई, जिससे कपड़े चपेट में आ गए। पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना मिलने पर बासनी स्थित अग्निशमन केन्द्र से दमकलें मौके पर भेजी गईं। आग भीषण होने पर शास्त्रीनगर स्थित अग्निशमन केन्द्र से भी दमकलें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। सुबह भी आग को बुझाने का प्रयास चलता रहा।आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।