11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो मकानों में सेंध, आभूषण व रुपए चोरी

दो मकानों में सेंध, आभूषण व रुपए चोरी
less than 1 minute read
Google source verification
दो मकानों में सेंध, आभूषण व रुपए चोरी

दो मकानों में सेंध, आभूषण व रुपए चोरी

दो मकानों में सेंध, आभूषण व रुपए चोरी
जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत बनाड़ रोड मिरासी कॉलोनी के दो मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के आभूषण व हजारों रुपए चुरा लिए।

पुलिस के अनुसार निजी अस्पताल के पीछे मिरासी कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र दीनाराम पंवार की तरफ से चोरी की संयुक्त एफआइआर दर्ज की गई है। आरोप है कि रविवार रात चोर उसके मकान में घुसे और मोबाइल चुरा लिया। वहीं, पड़ोसी सिकंदर के मकान से चोरों ने लोहे के बक्से का ताला तोड़कर सोने की कण्ठी, बोरिया, कड़ला व 18 हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
दुकान से सामान चोरी

उधर, राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत मां वैष्णो विहार स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने बीड़ी, सिगरेट, खाद्य सामग्री व सौन्दर्य प्रसाधन के सामान और गल्ले से कुछ राशि चुरा ली। दुकान संचालक जयकुमार पुत्र भगवानदास सिंधी की तरफ से चोरी का मामला दर्ज किया गया।