
Burning truck : टेंट के सामान व प्लाई से भरे ट्रक में आग
जोधपुर।
पाली (Pali road) रोड पर मोगड़ा से कुछ आगे कांकाणी (kankani) भाखरी के पास शुक्रवार सुबह प्लाई व टेंट के सामान से भरे ट्रक में आग (Burning truck) लग गई। पूरी ट्रक के चपेट में आने की आशंका के चलते क्रेन से ट्रक पलटी खिलाकर माल खाली कराया गया। तब आग पर काबू पाया जा सका। (Burning truck full of plywood and tent equipments)
पुलिस व अग्निशमन सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश में इंदौर से टेंट के सामान के साथ बलियां व प्लाई से भरा एक ट्रक रोहट की तरफ जा रहा था। मोगड़ा से आगे कांकाणी भाखरी के पास पहुंचा तो ट्रक में सबसे ऊपर भरी प्लाई में आग लग गई। राह चलते लोगों ने चालक को अवगत कराया तो उसने सड़क किनारे ट्रक रोकी।
तब तक प्लाई में आग फैल चुकी थी। चालक बाहर निकला व आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिर विवेक विहार थाना पुलिस व दमकल को सूचना दी गई। तीन दमकलें मौके पर पहुंची और पानी डालना शुरू किया।
ट्रक में भरे पूरे माल में आग फैलने की आशंका होने लगी। तब क्रेन मौके पर बुलाई गई और ट्रक को पलटी खिलाकर उसमें भरा माल खाली कराया गया। तब ट्रक व माल में आग पर काबू पाया जा सका। आग से ट्रक का केबिन व कुछ माल जल गया।
Published on:
28 Oct 2022 04:54 pm
