11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
सिटी बस ने फिर मचाया तांडव, दूर तक बाइक को घसीटा, आक्रोशित लोगों ने यंू निकाला गुस्सा
Play video

सिटी बस ने फिर मचाया तांडव, दूर तक बाइक को घसीटा, आक्रोशित लोगों ने यंू निकाला गुस्सा

- गलत दिशा में तेज रफ्तार से आई सिटी बस से हादसा, बाइक चालक घायल  
Google source verification

जोधपुर. बोम्बे मोटर्स सर्किल के पास पेट्रोल पंप के बाहर गुरुवार रात गलत दिशा से आ रही एक सिटी बस ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार के चलते बस नीचे फंसी मोटरसाइकिल को काफी दूर तक घसीटने से युवक घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने बस के कांच फोड़ डाले। प्रतापनगर थाने के उप निरीक्षक हिंगलाज दान के अनुसार चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भराने के बाद रात को एक सिटी बस गलत दिशा से होकर निकल रही थी। तभी लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से चालक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई। तेज रफ्तार के चलते बस काफी दूर तक बाइक को घसीटते ले गई और फिर बस रोकी। इससे मोटरसाइकिल चला रहे सरगरा कॉलोनी निवासी संजय गोयल घायल हो गए। बस रोककर चालक भागने लगा। आस-पास के लोगों ने पहले बस के नीचे फंसे युवक व मोटरसाइकिल को बाहर निकाला। साथ ही उसे मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा। लोगों ने बस के कांच भी फोड़ डाले। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर स्थिति नियंत्रित की। बस को कब्जे लेकर चालक को हिरासत में लिया है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।