
व्यवसायी ने हरदा में पुलिस को दिखाया 'संजनाÓ का मकान
जोधपुर. युवती के नाम की फर्जी फेसबुक आइडी के जाल में फंसकर लाखों रुपए गंवाने वाले ल्युब्रिकेंट व्यवसायी के साथ जोधपुर पुलिस गुरुवार को मध्यप्रदेश के हरदा पहुंची। व्यवसायी ने पुलिस को वहां 'युवतीÓ का मकान दिखाया। पुलिस ने रिमाण्ड पर चल रहे ठग के साथ घूमने वाले स्थानों की तस्दीक भी की।
चौहाबो थानाधिकारी आनंदसिंह के अनुसार पीडि़त व्यवसायी रवि इनाणिया ने पुलिस को हरदा में वह मकान दिखाया, जिसमें संजना के रहने का सिद्धार्थ ने उसे झांसा दिया था। हालांकि पुलिस उस मकान में नहीं गई। बाहर से मकान की तस्दीक की गई। रिमाण्ड पर चल रहे हरदा निवासी सिद्धार्थ पटेल पुत्र महेश पर ठगी के आरोपों की जांच व तस्दीक के लिए स्थानीय पुलिस को साथ लेकर चौहाबो थाना पुलिस की टीम व्यवसायी के बताए उन ठिकानों पर भी गई, जहां ठगी के दौरान सिद्धार्थ ने उसे घुमाया था। इस दौरान पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी भी ली। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर संजना के नाम की फर्जी आइडी बनाकर सिद्धार्थ ने ढाई साल पहले ल्युब्रिकेंट व्यवसायी रवि से मित्रता की थी। फिर उसे प्रेम जाल में फंसाकर लाखों रुपए खर्च करवा लिए गए थे।
एक और पीडि़त ने पुलिस से सम्पर्क साधा
व्यवसायी के अलावा एनएसयूआइ जयपुर के पूर्व अध्यक्ष विक्रम चौधरी से भी संजना बनकर सिद्धार्थ ने ठगी की थी। अब हरदा के एक युवक ने पुलिस से मोबाइल पर सम्पर्क कर युवती के नाम पर ठगी होने की जानकारी दी है।
Updated on:
20 Dec 2019 01:39 am
Published on:
20 Dec 2019 01:39 am
