10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभावित दावेदार विजन : राजेन्द्र पालीवाल, भाजपा, सूरसागर सीट

संभावित दावेदार विजन : राजेन्द्र पालीवाल, भाजपा, सूरसागर सीट
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur news,changemakers,

राजेन्द्र पालीवाल, भाजपा, सूरसागर सीट

सूरसागर विधानसभा सीट पर भाजपा से दावेदारी कर रहे राजेन्द्र पालीवाल ने अपना विजन बताया। युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पालीवाल अपनी दावेदारी रणकपुर भाजपा आलाकमान के सामने भी कर चुके हैं।
इस प्रकार है विजन
- कच्ची बस्तियों का नियमन करवाया जाएगा। १६ गांव में पट्टा देने की प्रक्रिया शुरू करवाएंगे और आमजन को राहत दिलाएंगे।
- चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में राष्ट्रीय मानक का खेल मैदान बनवाएंगे, इससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके।
- भैरव नाले का काम पूरा करवाना प्राथमिकता रहेगा। जो कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। उम्मेदसागर की सफाई का स्थााई समाधान करवाउंगा।
- सूरसागर क्षेत्र खान बाहुल्य क्षेत्र हैं। खनन के कारण श्रमिकों में अस्थमा और सिलिकोसिस की बीमारी होती है। इसके उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था का प्रबंध करेंगे और अस्पताल भी खुलवाउंगा।
- हाउसिंग बोर्ड की ओर से नगर निगम को २२ वार्ड हस्तांतरित किए। एेसे में यहां पूर्ण विकास नहीं हुआ है। निगम द्वारा नीलामी में जो पैसा आता है वह इसी क्षेत्र में लगे यह बात सुनिश्चित करूंगा।
- सडक़ें जो बदहाल है उसकी स्थिति सुधारेंगे।
- पेयजल व्यवस्था जो पटरी से उतरी हुई है उसको उच्च स्तर का बनाने का काम किया जाएगा।