11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रचार थमने के साथ ही सोशल मीडिया पर तेज हो जाएगा चुनावी प्रसार, निर्वाचन विभाग प्रत्याशियों पर रख रहा है नजर

नामांकन के समय तक कई प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पेज या अकाउंट की जानकारी ही नहीं दी। लेकिन इसके बाद उन्हें महत्व समझ में आने लगा और अब स्पेशल टीम इसके लिए काम कर रही है।
3 min read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

Assembly Elections In Rajasthan, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर बुधवार शाम को थम जाएगा। प्रचार शोर थमने के बाद परम्परागत रूप से डोर टू डोर जनसम्पर्क किया जाता रहा है। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर ज्यादा जोर लगाए जाने की तैयारियां की जा रही है। फेसबुक-ट्विटर के अलावा वाट्सएप एक माध्यम है जो लोगों तक सीधे पहुंच बनाने के लिए उपयोग में किया जा रहा है। खास बात यह है कि पहली बार निर्वाचन विभाग ने भी नामांकन के समय सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी भी मांगी है। सोशल मीडिया पर कई प्रत्याशी टिकट मिलने तक ज्यादा एक्टिव नहीं थे। नामांकन के समय तक कई प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पेज या अकाउंट की जानकारी ही नहीं दी। लेकिन इसके बाद उन्हें महत्व समझ में आने लगा और अब स्पेशल टीम इसके लिए काम कर रही है। कांग्रेस प्रत्याशी अयूब खान, मनीषा पंवार, भंवर बलाई जो पहले ज्यादा एक्टिव नहीं थे, वे अब सक्रिय है। ग्रामीण क्षेत्र के कई प्रत्याशी अब भी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। लेकिन शहर में इसमें पूरा जोर लगाया जा रहा है।

कई प्रत्याशियों ने लगाई टीमें
सोशल मीडिया की व्यापक पहुंच को देखते हुए शहर के कई प्रत्याशियों ने स्पेशल टीम भी प्रचार के लिए लगा रखी है। जो कि सोशल मीडिया पोस्ट के साथ वाट्सएप प्रचार भी कर रहे हैं।

ऐसा है सोशल मीडिया घमासान

फलोदी : बराबरी की टक्कर
- भाजपा के पब्बाराम विश्नोई ने नामांकन में सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी दी। अभी प्रतिदिन औसत 10-15 पोस्ट उनके पेज पर अपडेट होती हैं।
- कांगे्रस के महेश व्यास ने सोशल मीडिया के तीन प्लेटफार्म पर अकाउंट की जानकारी दी। प्रतिदिन औसत 15 पोस्ट अपडेट करते हैं।

लोहावट : गांवों में जोर कम
- भाजपा के गजेन्द्रसिंह खींवसर ने नामांकन में जानकारी दी। एक दिन में पांच-सात बार अपडेट।
- कांग्रेस से किसनाराम विश्नोई ने भी जानकारी तो दी लेकिन दिन में 3-4 बार ही पोस्ट अपडेट।

शेरगढ़ : हाई रेटिंग है माहौल
- भाजपा से प्रत्याशी बाबूसिंह राठौड़ ने नामांकन में जानकारी दी। 2 लाख से अधिक फॉलोवर्स के साथ प्रतिदिन औसत 15 पोस्ट करते हैं।
- कांग्रेस से प्रत्याशी मीना राठौड़ ने भी नामांकन में जानकारी दी। प्रतिदिन औसत 15 पोस्ट। बाबूसिंह का सोशल मीडिया पर कड़ी टक्कर।

ओसियां : हाई प्रोफाइल है सोशल मीडिया की जंग
- भाजपा से भैराराम सियोल ने नामांकन में जानकारी दी, वैरिफाइड अकाउंट है। 10-12 पोस्ट प्रतिदिन।
- कांग्रेस से दिव्या मदेरणा ने भी नामांकन में जानकारी दी। 4-5 पोस्ट प्रतिदिन।

भोपालगढ़ : सुस्त है सोशल मीडिया कैम्पेन
- भाजपा से कमसा मेघवाल ने भी नामांकन में जानकारी दी। लेकिन प्रतिदिन अपडेट नहीं है।
- कांग्रेस से भंवर बलाई ने नामांकन में जानकारी नहीं दी। लेकिन बाद में पेज बनाकर प्रतिदिन एक-दो पोस्ट डाल रहे हैं।

बिलाड़ा : सोशल मीडिया पर नहीं जोर
- भाजपा के अर्जुनलाल गर्ग ने नामांकन में जानकारी नहीं दी। ज्यादा एक्टिव नहीं।
- कांग्रेस के हीराराम मेघवाल ने जानकारी तो दी। लेकिन मुश्किल से दिन में एक बार अपडेट होता है।

लूणी : औसत सक्रियता है सोशल मीडिया पर
- भाजपा से जोगाराम पटेल ने नामांकन में जानकारी दी। वैरिफाइड पेज ज्यादा अपडेट नहीं। अन्य पेज से लगातार अपडेट की जा रही।
- कांग्रेस के महेन्द्र विश्नोई ने भी नामांकन में जानकारी दी। प्रतिदिन पांच से सात अपडेट और प्रचार पर जोर।

जोधपुर शहर : लगा रहे एक-दूसरे के साथ दौड़
- भाजपा के अतुल भंसाली ने नामांकन में जानकारी दी। औसत 10-15 पोस्ट प्रतिदिन करते हैं।
- कांग्रेस की मनीषा पंवार ने नामांकन में अकाउंट की जानकारी दी, पेज की नहीं। बाद में सोशल मीडिया पेज बना कर एक्टिव हुई अब 15-20 पोस्ट प्रतिदिन।

सूरसागर : मंथर शुरुआत अब पकड़ रहे गति
- भाजपा की सूर्यकांता व्यास ने नामांकन में जानकारी दी। लेकिन प्रतिदिन 3-5 ही पोस्ट होती है।
- कांग्रेस के अयूब खान ने नामांकन में जानकारी नहीं दी। फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए। अब प्रतिदिन 10-15 पोस्ट के साथ जोर लगा रहे हैं।

सरदारपुरा : सोशल मीडिया के दिग्गज से टक्कर
- भाजपा के शम्भूसिंह खेतासर ने नामांकन में जानकारी दी और प्रतिदिन 3-5 पोस्ट ही अपडेट होती है।
- कांग्रेस के अशोक गहलोत सोशल मीडिया के दिग्गज है। 18 लाख फॉलोवर्स के साथ प्रतिदिन 15-20 पोस्ट करते हैं। अन्य प्लेटफार्म पर भी एक्टिव हैं।