10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलते ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत, पत्नी व मित्र घायल

- मां के बीमार होने पर पत्नी, साले व मित्र के साथ दिल्ली से आ रहा था जोधपुर
less than 1 minute read
Google source verification
चलते ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत, पत्नी व मित्र घायल

चलते ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत, पत्नी व मित्र घायल

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामण्ड चौराहे के पास कार के चलते ट्रक में पीछे से घुसने से कार में सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी व मित्र घायल हुए हैं। जो एम्स में भर्ती हैं।

पुलिस के अनुसार पाली निवासी विकास पुत्र शिवप्रकाश माहेश्वरी दिल्ली में प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। पाली में रहने वाली मां की तबीयत खराब हो गई। मामा महेश कुमार ने भांजे विकास को सूचना देकर जोधपुर बुलाया। मामा अपनी बहन को लेकर जोधपुर रवाना हो गए। उधर, दिल्ली से विकास अपनी पत्नी सुनीता, साले मनीष व मित्र सोनू के साथ जोधपुर रवाना हुआ। वे तड़के साढ़े तीन बजे झालामण्ड चौराहे के पास पहुंचे, जहां कार आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार चारों घायल हो गए। वहां से निकल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और चारों को बाहर निकाल एम्स भेजा, जहां इलाज के दौरान विकास की मृत्यु हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद साले को घर भेज दिया गया। जबकि पत्नी सुनीता व मित्र सोनू एम्स में भर्ती हैं। हादसे का पता लगने पर मृतक के मामा व अन्य परिजन एम्स पहुंचे। मामा महेश की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।