10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार-ट्रक में हुई भिडन्त, चार घायल

पत्रिका न्यूज नेटवर्कफलोदी. नेशनल हाइवे - 11 पर गुरुवारत को एक कार व अज्ञात ट्रक में भिडन्त हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती घायल

फलोदी के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती घायल

हादसे में कार सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को घटनास्थल से फलोदी के राजकीय चिकित्सालय पंहुचाया गया। जहां उपचार किया गया।
पुलिस के अनुसार गोटन निवासी परिवार राखी बांधने के लिए बीकमपुर स्थित ससुराल जा रहा था। इस दौरान एनएच-११ पर हिण्डालगोल के निकट कार व अज्ञात ट्रक में भिडन्त हो गई। हादसे में कार सवार गोटन निवासी कैलाश (32) पुत्र हरिराम ओड, पत्नी इमरती, पुत्री डिम्पल व पाना घायल हो गए। घायलों को मौके से फलोदी के राजकीय चिकित्सालय पंहुचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। हादसे के बाद फलोदी पुलिस के हैड कांस्टेबल राधाकृष्ण अस्पताल पंहुचे तथा दुर्घटना की जानकारी ली। (कासं)

जाना था पीहर पहुच गए अस्पताल -

गोटन निवासी इमरती अपने पति के साथ भाई के राखी बाँधने के लिए बीकमपुर जा रही थी । इस दौरान रास्ते में हुई दुर्घटना ने इस परिवार को अस्पताल पंहुचा दिया। दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल में लाये जाने के बाद काफी लोग एकत्रित हो गए।
---------